बेटी से भी ज्यादा बिजी तो मां है! पिछले 3 साल में आलिया भट्ट ने की सिर्फ 3 मूवी, 70 साल की सोनी राजदान ने 7 फिल्में कर डालीं

Alia Bhatt and Soni Razdan Recent Projects: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. किसी भी फिल्म की लीडिंग रोल के लिए वे मेकर्स की पहली पसंद होती हैं. मगर पिछले कुछ समय से उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर चलना पड़ रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से कम फिल्मों में नजर आ रही हैं. लेकिन उनकी इस कमी को उनकी मां सोनी राजदान ने पूरा कर दिया है. सोनी ने पिछले कुछ समय में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है और कुछ में तो वे अहम रोल में भी नजर आई हैं.
ऐसे में 70 साल की उम्र में सोनी राजदान अलग ही फॉर्म में चल रही हैं और अपनी बेटी पर भी ऑनस्क्रीन अपीयरेंस के मामले में भारी पड़ती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि पिछले 3 सालों में इन दोनों एक्ट्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है.
आलिया भट्ट ने 3 साल में की 3 फिल्में
अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर देने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट साल 2024 में जिगरा फिल्म में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया था. इसके बाद उन्होंने 2025 में पूरी तरह से फिल्मों से दूरी बनाई थी. वहीं 2026 में उनकी फिल्म अल्फा रिलीज हुई. इस फिल्म में उनका कैरेक्टर तो अलग था लेकिन इसके बाद भी फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी. वहीं वे इसके अलावा डोन्ट बी शाय नाम की फिल्म में भी कैमियो रोल करती नजर आई थीं. इसके अलावा वे किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. तो पिछले 3 साल में उनके सिर्फ 3 प्रोजेक्ट आए हैं.
ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना के लिए लकी चार्म रही हैं 64 साल की ये एक्ट्रेस! 10 साल में की 5 फिल्में और सभी हिट, अब ये प्रेम मोल लिया की बारी
सोनी राजदान ने कर डाले 7 प्रोजेक्ट्स
वहीं 70 साल की उम्र में सोनी राजदान अलग ही फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने पिछले 3 सालों में 7 प्रोजेक्ट्स किए हैं. साल 2024 में उनकी कोई फिल्म नहीं आई थी. वहीं 2025 में उनकी 4 फिल्में रिलीज हुई थीं. इसमें अबीर गुलाल, वॉर 2, ओम का हरी और सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज नाम की फिल्म शामिल है. इसमें से सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में तो उनके अभिनय की अलग से प्रशंसा हुई थी. वहीं 2026 में उनका अब तक कोई प्रोजेक्ट नहीं आया है. इसके अलावा अगर ओटीटी की बात करें तो 2024 में वे तनाव नाम की फिल्म में नजर आई थीं. 2025 में ओटीटी पर वे नजर नहीं आई थीं. लेकिन 2026 में ओटीटी पर उनकी सक्रियता देखने को मिली है. इस साल उनकी 3 फिल्में आई हैं जिसमें बैत, ब्राउन और शक जैसी फिल्में शामिल हैं. इस तरह से सोनी राजदान ने 3 साल में 7 फिल्में की हैं.




