न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी, 12 सितम्बर, 2023 ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में अति वृष्टि के कारण जल भराव एवं बाढ़ की स्थि...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी, 12 सितम्बर, 2023
ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में अति वृष्टि के कारण जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि रामनगर तथा सिरौली गौसपुर में नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्यों का लगातार निरीक्षण तथा अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्कता की जा रही है।
उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया की आज तहसील रामनगर क्षेत्रान्तर्गत अतिवृष्टि से आवासीय 31 मकानों की क्षति हुई है। 10 कच्चा आशिंक तथा 21 आवासीय झोपड़ियां नष्ट हुई है। आकाशीय विद्दुत गिरने की चपेट में बसन्ती पत्नी सरवन निवासी इब्राहिमपुर के घायल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल घर पर है। अतिवृष्टि के कारण चैनपुरवा मजरे कजियापुर‚ गोसईपुरवा मजरे अमोलीकीरतपुर में जल भराव की स्थिति हो गई है‚ जहां पर आवागमन हेतु नाव की व्यवस्था की गई है। तथा राजस्व ग्राम निजामुद्दीनपुर‚ खोजहानुपर‚ मानपुर की आबादी के चारो तरफ जल भराव से आवागमन बाधित होने पर तीनों राजस्व ग्रामों में नाव व्यव्स्था संचालित की गई। बिरौली सम्पर्क मार्ग कट गया है बिन्दौरा नहर के किनारे सडक क्षतिग्रस्त हो गई है‚ महमूदपुर सूरतगंज रोड पर खारजा का पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। कन्दरवलकला-कन्दरवल खुर्द सीमा पर पुलिया मार्ग कट गया है‚ महादेवा-भैरमपुर मार्ग पर सरसवां पुल के पास मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। इस सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता सी.डी.-1 व सी.डी.-3 बाराबंकी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। किसी भी जनहानि की घटना नही हुई है।
उप ज़िलाधिकारी, सिरौली गौसपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरयू का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है तथा तेजी से बढ़ भी रहा है। लेकिन ग्रामों में आवागमन सामान्य है तथा आबादी प्रभावित नहीं हुई है। उप ज़िलाधिकारी, रामसनेही घाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी स्थिति सामान्य है।
COMMENTS