न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) हैदरगढ़ बाराबंकी। हर-हर महादेव व बोल बम का जयकारों के बीच आज सैकड़ों कांवरियों ने अगड़बम कांवरिया संघ की अगुवाई मे...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
हैदरगढ़ बाराबंकी।
हर-हर महादेव व बोल बम का जयकारों के बीच आज सैकड़ों कांवरियों ने अगड़बम कांवरिया संघ की अगुवाई में गंगाजल लाने के लिए डलमऊ के लिए कूच कर दिया। इस दौरान भगवा रंग की पोशाकों में रंग-बिरंगी कांवरों को कांधे पर धरे कांवरियों का शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कांवरिये 17 को श्री औसानेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान जय गंगा मैया कांवरिया संघ सहित अन्य कांवरिया संगठनों के शिव भक्तों ने भी डलमऊ के लिए प्रस्थान किया।
हैदरगढ़ नगर से कई दशक से डलमऊ गंगा जी को जाने वाले भगवान भोलेनाथ के भक्तों का जत्था आज बड़ी धूमधाम से रवाना हुआ। कांवरियों का यह जत्था बहुप्रसिद्ध नगर स्थित रामेश्वरम शिवाला से कतारबद्ध होकर निकला। भगवा रंग में रंगे व विभिन्न प्रकार से अपनी कांवरो को सजाये तथा उसे कांधे पर रखे कांवरियों का उत्साह देखते हुए बन रहा था। हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष लगाते कांवरिये सभी का ध्यान अपनी ओर बरबस ही आकृष्ट कर रहे थे। रास्ते में मुख्य बाजार व चौराहे से नहर तिपुला तक कांवरियों का लोग स्वागत करते रहे। इस पूरे जत्थे की देख-रेख संयोजक राजू भैया, घनश्याम वैश्य, डब्बू अवस्थी , श्रवण कुमार वैश्य, जय नारायन यज्ञसैनी जैसे तमाम कांवरिये पूरी जिम्मेदारी के साथ करते नजर आये। कांवरिया संघ संयोजक राजू भैया ने बताया कि डलमऊ में13 की रात्रि विश्राम करने के बाद 6 की सुबह से कांवरिये गंगा स्नान कर अपनी कांवर की पूजा करेंगे। और फिर गंगाजल भरकर कांवर कांधे पर उठाकर बाबा औसानेश्वर धाम के लिए कूच कर जायेंगे। अगड़बम कांवरिया संघ का दूसरा विश्राम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर राजघाट रायबरेली में14सितंबर को होगा। इसके बाद सगरा चौराहा 15सितंबर को रुकते हुए 16 सितंबर को सभी कांवरिये देर शाम तक औसानेश्वर धाम पहुंच जायेंगे। इससे पहले इसी दिन बाबा प्रेमदास जी की कुटी पर महंत बाबा लालता दास जी महाराज सहित संतो का आर्शीवाद लेंगे। जबकि 16को देर रात तक औसानेश्वर शिव मन्दिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी होगा। इसके दूसरे दिन 17 को अनंत चौदस के दिन श्रद्धा के साथ कांवरिये बाबा जी का जलाभिषेक करेंगे। फिलहाल आज कांवरियों के निकले जत्थे के चलते लखनऊ सुल्तानपुर सड़क मार्ग का आवागमन अस्त-व्यस्त हो गया। भोलेनाथ की भक्ती में रचे-बसे भजनों पर कांवरिये सब कुछ भूलकर नृत्य कर रहे थे। कई कांवरियों ने पैरो में घुंघरू बांध रखे थे तो कई मोर पंख लगाकर कुछ अलग ही छठा बिखेर रहे थे। कांवर लेकर जाने वालों में प्रमुख रूप से शुभम तिवारी, देवनारायण तिवारी, शिव कुमार साहू, रामसरन, शुभम वैश्य, सुमित त्रिपाठी, पवन साहू,हरगोविन्द शुक्ला, रज्जन पांडे,राहुल, चंद्रकांत, रामचन्द्र रावत, रोहित मिश्र,पिंटू वैश्य , सोमनाथ शर्मा,निर्मल निगम सुशील कुमार सहित कई लोग शामिल थे। जबकि दूसरी तरफ जय गंगा मैया कांवरिया संघ के कांवरियों का दूसरा जत्था भी डलमऊ के लिए रवाना हुआ। जिसमें राजेश गुप्ता, राजन त्रिवेदी, राजू शिल्पकार, पवन कुमार, संजय, ऋषि कुमार,, अंकित कुमार सहित तमाम कांवरिया उपस्थित थे।
रामेश्वरम शिवाला मंदिर से निकले कांवरियों का रास्ते भर जमकर स्वागत हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, भाजपा नेता वेद प्रकाश बाजपेई,खाटू श्याम परिवार हैदरगढ़ के राजकुमार सोनी,अमित शुक्ला, युवा नेता शक्ति सिंह, सभासद मो.मोहम्मद इशहाक, सत्यम द्विवेदी, डॉ अवधेश त्रिपाठी,हरि राम वैश्य उत्तम तिवारी, शनि सिंह, मोहित सिंह आदि ने कांवरियो पर जहां फूल बरसाये। वहीं मालाओं से मालामाल कर दिया। जबकि इस दौरान बोल बम का नारा है भोले तेरा सहारा है, औसानेश्वर बाबा की जय, गंगा मइया की जय व हर-हर महादेव के जयघोषों से नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। जाहिर था कि कांवरियों के स्वागत में हैदरगढ़ की गंगा जमुनी संस्कृति एक बार फिर नजर आई।
COMMENTS