मनोरंजन

Bigg Boss 20: लव गिल की जिद ने बिगाड़ा खेल, फूटा बिग बॉस का गुस्सा, बीच में ही रद्द हुआ कैप्टंसी टास्क

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, नियम तोड़ने पर फटकार और सत्ता के बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल की मनमानी और नियम तोड़ने की जिद ने पूरे घर का खेल बिगाड़ दिया. कैप्टंसी टास्क के दौरान लव की एक गलती पर बिग बॉस का पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने बीच में ही टास्क रद्द करने का फैसला सुना दिया. हालांकि, इस पूरे हंगामे के बीच उदिती घर की नई कैप्टन बन गई हैं, जबकि एपिसोड के आखिरी पलों में बिग बॉस ने एविक्शन का एक ऐसा दांव चला है, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स की धड़कनें बढ़ गई हैं.

दरअसल स्पंज वाले कैप्टंसी टास्क के बाद उदिती कैप्टंसी की दावेदार बनकर उभरी थीं. इसके बाद अगले राउंड में अरिश्फा और उदिती को छोड़कर बाकी सभी घरवालों ने हिस्सा लिया. बिग बॉस ने ऐलान किया कि मेडिकल सलाह के कारण मनीष गोयल ये टास्क नहीं खेलेंगे और उनकी जगह स्काउट हिस्सा लेंगे. टास्क शुरू होते ही काजी तौकीर ने कनिका मान की तस्वीर को निशाना बनाया, जबकि कनिका ने यंग की फोटो पर वार किया क्योंकि उन्हें डर था कि यंग के कैप्टन बनने से घर में उन पर खतरा बढ़ जाएगा. तीसरे राउंड में कनिका मान ने काजी को एलिमिनेट कर दिया और उनके पुराने बयानों की याद दिलाते हुए स्टैंड लेने को कहा. इस पर काजी ने माहौल को हल्का करते हुए मजाकिया अंदाज में स्काउट के कंधों पर चढ़कर कहा कि वो आखिरकार ‘स्टैंड’ ले रहे हैं और पंजाबी गाना गाने लगे.

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

बिग बॉस को आया गुस्सा

चौथे राउंड में उस वक्त बवाल मच गया जब लव गिल पहले एक राउंड खेलने के बावजूद दोबारा सर्कल में घुस गईं. अरिश्फा और बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें ‘वन चांस’ नियम की याद दिलाई, लेकिन लव पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं. इसे लेकर काजी और लव के बीच तीखी बहस भी हुई. बिग बॉस ने सर्कल में दोबारा घुसने पर लव गिल को कड़ी फटकार लगाई और साफ किया कि टास्क अभी खत्म नहीं हुआ है. तय दो मिनट की समयसीमा के भीतर किसी भी कंटेस्टेंट के बटन न दबाने पर बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया.

उदिती बनीं नई कैप्टन

टास्क रद्द होने के बाद बिग बॉस ने उदिती को घर का नया कैप्टन घोषित कर दिया. हालांकि, असली ट्विस्ट एपिसोड के अंत में आया, जब बिग बॉस ने ऐलान किया कि घर से एक सदस्य बेघर होने वाला है. इसके बाद बिग बॉस ने नई कैप्टन उदिती से दो सवाल पूछे, जिसने पूरे घर में बेचैनी और सस्पेंस बढ़ा दी है.

Related Articles

Back to top button