Truecaller पर आपका नंबर सर्च होते ही खुल जाती है पूरी डिटेल! दूसरों के फोन में सेव हो रही ये सीक्रेट डिटेल्स

हमारे स्मार्टफोन में जैसे ही कोई अनजार नंबर से कॉल या मैसेज आता है, सबसे पहले हम क्या करते हैं? ज्यादातर लोग Truecaller पर जाते हैं और नंबर सर्च करते हैं. Truecaller भी हमें लगभग सही नाम भी बता देता है. अनजान नंबर आते ही ट्रूकॉलर पर सर्च करना बहुत से लोगों की आदत हो गई है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब किसी का नंबर आप Truecaller पर सर्च करते हैं, तो स्क्रीन पर जो जानकारी दिखती है, वो डिटेल्स आती कहां से है? कई बार तो दूसरों की फोनबुक में सेव नाम, टैग या दूसरी डिटेल्स आपके ट्रूकॉलर प्रोफाइल से जुड़ जाती हैं. इसके पीछे कौन सा सिस्टम काम करता है, आपके लिए कितना सेफ और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं…
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि Truecaller सिर्फ अनजान कॉल करने वाले की पहचान बताने वाला ही ऐप नहीं है. यह अपने यूजर्स की तरफ से मिलने वाली डिटेल्स और स्पैम रिपोर्ट के आधार पर भी नंबरों की पहचान करता है. कंपनी की प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार, किसी नंबर से जुड़ी डिटेल्स अलग-अलग तरीकों से उसके प्लेटफॉर्म तक जा सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका नंबर सर्च करने पर दूसरे व्यक्ति को क्या दिखाई दे सकता है.
नंबर सर्च करने पर क्या दिखता है?
जब कोई व्यक्ति Truecaller पर आपका मोबाइल नंबर डालकर सर्च करता है तो उसे सबसे पहले उस नंबर से जुड़ा नाम हो सकता है कि दिखाई दे. साथ ही अगर आपने अपनी प्रोफाइल में फोटो, ईमेल, जेंडर या दूसरी डिटेल्स भी जोड़ी है और उसकी विजिबिलिटी की परमिशन दी है, तो कुछ जानकारियां दूसरे यूजर्स को दिखाई दे सकती हैं. लेकिन यह बिल्लकुल भी जरूरी नहीं है कि हर नंबर सर्च करने पर ये सभी डिटेल्स सामने आएं. यह आपकी प्रोफाइल और प्राइवेसी सेटिंग्स पर तय करता है.
इसके साथ ही अगर किसी नंबर को कई यूजर्स ने स्पैम या संदिग्ध कॉल के रूप में रिपोर्ट कर दिया है, तो उसके साथ स्पैम से जुड़ा अलर्ट भी दिख सकता है. कुछ मामलों में नंबर को लेकर यूजर्स की तरफ से दिए गए सजेशन और फीडबैक भी उसकी पहचान तय करने में भूमिका निभाते हैं.
क्या आपकी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट भी हो जाती है सार्वजनिक?
ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या हमारी कॉन्टैक्ट लिस्ट भी पब्लिक हो जाती है? Truecaller के अनुसार, भारत में ऐप को कॉन्टैक्ट एक्सेस देने पर आपकी फोनबुक की डिटेल्स दूसरे लोगों के लिए पब्लिक नहीं की जाती है. कंपनी का कहना है कि कॉन्टैक्ट लिस्ट डिवाइस पर ही प्रोसेस होती है. लेकिन दूसरे यूजर्स की तरफ से आपके नंबर के बारे में दिए गए नाम और फीडबैक से आपकी पहचान उसके डेटाबेस में जुड़ सकती है.
ऐसे रखें अपनी पर्सनल डिटेल सेफ
वहीं अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका नंबर Truecaller पर सर्च किया जा सके तो इसके लिए नंबर अनलिस्ट करने का भी ऑप्शन आपके पास है.
- इसके लिए आपको अपने फोन में Truecaller ऐप पर जाना होगा.
- यहां राइड साइड अपनी प्रोफाइल फोटो या तीन डॉट्स पर टैप करें और Settings में जाएं.
- अब Privacy Center ऑप्शन पर जाएं.
- नीचे स्क्रॉल करें और Deactivate पर क्लिक कर दें.
- स्क्रीन पर आने वाले कन्फर्मेशन मैसेज में Yes या Continue पर क्लिक करके अकाउंट बंद कर दें.
वेबसाइट से नंबर अनलिस्ट करने का प्रोसेस
- अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में Truecaller की ऑफिशियल अनलिस्ट वेबसाइट पर जाना होगा.
- अब यहां दिए गए बॉक्स में देश के कोड के साथ अपना मोबाइल नंबर लिखें.
- नीचे दिए गए I’m not a robot यानी कैप्चा पर टिक कर दें.
- नंबर हटाने का कोई एक ऑप्शन हटाएं और Unlist बटन पर क्लिक कर दें.
- आखिरी में कन्फर्मेशन के लिए एक बार फिर Unlist पर टैप कर दें
कंपनी के अनुसार, इस प्रोसेस में 24 घंटे तक का समय लग सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि नंबर अनलिस्ट करने के बाद आपको Truecaller की कॉलर आईडी और स्पैम सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी.
ये भी पढे़ंः GTA 6 के नाम पर चल रहा बड़ा खेल! Free गेम के लालच में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, भूल से भी न करें ये गलती
ये भी पढे़ंः बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म! इस कंपनी ने उतारा 380 दिन वाला खास पैक, कॉलिंग और डेटा के साथ बीमा भी Free




