मनोरंजन

वांडरिंग थ्रू वंडरलैंड… बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया फैमिली संग ताजमहल का दीदार, लोगों ने कहा- बहुत खूबसूरत

हाल ही में एक्ट्रेस अपने भइया-भाभी और फैमिली संग आगरा पहुंचीं और ताजमहल के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाया. उन्होंने इस दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसमें वे ताजमहल के सामने अलग-अलग एंगल से डिफ्रेंट पोजेस में तस्वीरें खिचांती नजर आ रही हैं. कंगना ने हमेशा की तरह सनग्लास लगाए हुए हैं. वे व्हाइट कलर की एथनिक साड़ी में नजर आ रही हैं और इसके साथ उनका प्रिंटेड स्टाल भी काफी जंच रहा है. फोटो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा- ताजमहल, वांडरिंग थ्रू वंडरलैंड.कंगना की इन तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- वाह गुड लुकिंग. एक दूसरे शख्स ने लिखा- उनके कपड़ों का कलेक्शन काफी कूल और क्लासिक है. एक शख्स ने कंगना की फोटोज पर लिखा- कन्फ्यूज हूं कि आपको देखूं या ताजमहल.                                                                                                                                                                                                   वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2025 में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी आई थी लेकिन फ्लॉप रही थी. इसके बाग उनही 2026 में भारत भाग्य विधाता नाम की फिल्म आई. अब वे सर्किल, क्वीन 2 और स्कैयरी पिक्चर्च जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button