उत्तर प्रदेश

Google ने लॉन्च किया Gemini 4 Hydrogen AI मॉडल, कोडिंग से लेकर रिसर्च तक करेगा कई काम; जानें कीमत

क्या आप भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को काम समझा-समझाकर थक गए हैं? अगर हां, तो अब आपकी परेशानी हमेशा के लिए दूर होने वाली है. गूगल ने इसके लिए AI का नया और बहुत ही एडवांस मॉडल Gemini 4 Hydrogen लॉन्च कर दिया है. गूगल का Gemini 4 Hydrogen मॉडल दूसरे चैटबॉट की तरह नहीं है, कंपनी के अनुसार यह एक ऐसा सुपर-फास्ट चैटबॉट है जो बिना बार-कूट और बार-बार के बदलाव के, बड़े से बड़े मल्टी-स्टेप यानी कई चरणों वाले कठिन कामों को आसानी से पूरा कर सकता है. खास तौर पर सॉफ्टवेयर कोडिंग, लंबी रिसर्च और डेटा एनालिसिस करने वाले यूजर्स के लिए इसे एक बड़ा मददगार टूल माना जा रहा है. तो आइए जानते हैं गूगल के इस नए AI टूल के बारे में…

गूगल के Gemini 4 लाइनअप में Hydrogen के साथ ही Carbon और Argon मॉडल भी शामिल हैं. जहां Carbon और Argon को कठिन से कठिन सवालों और लंबे समय तक चलने वाले कामों के लिए डिजाइन किया गया है, वहीं Hydrogen का फोकस तेजी से काम पूरा करने पर है. कंपनी इसे आम यूजर्स के साथ डेवलपर्स के लिए भी जारी कर दिया है.

Gemini 4 Hydrogen में क्या है खास?

Gemini 4 Hydrogen को सिर्फ हमारे सवालों के जवाब देने तक ही सीमित नहीं किया गया है. यह चैटबॉट काम को समझकर उसे अलग-अलग हिस्सों में बांट सकता है और फिर एक-एक करके सभी टॉस्क को पूरा करता है. इतना ही नहीं यह टूल आवश्यकता होने पर बाहरी टूल्स की भी सहायता ले सकता है. गूगल के इस एआई मॉडल में 10 लाख टोकन तक का कॉन्टेक्स्ट विंडो सपोर्ट दिया गया है. सरल शब्दों में कहें तो इसका मतलब है कि AI एक बार में बड़ी मात्रा में जानकारी को समझ सकता है और प्रयोग में ला सकता है. इससे बड़ी PDF फाइल, लंबे डॉक्यूमेंट और पूरे कोड रिपॉजिटरी पर काम करना काफी सरल हो जाएगा.

कोडिंग और रिसर्च में मिलेगी मदद

Google के अनुसार, Hydrogen कोडिंग से जुड़े काम को भी बहुत ही आसानी से पूरा कर सकता है. इसमें कोड की गलतियां खोजना, गलतियों को सही करना, टेस्ट करना और बड़े सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट में जरूरत के मुताबिक बदलाव करना भी शामिल है. गूगल का कहना है कि यह Gemini 3.8 Flash के मुकाबले डिफॉल्ट हाई सेटिंग पर 2.5 गुना तेजी से काम पूरा करता है. Terminal-Bench 4.1 टेस्ट में इसने 57 फीसदी स्कोर प्राप्त किया है, वहीं Gemini 3.8 Flash का स्कोर 18.2 फीसदी था.

इसके साथ ही Google Antigravity में Orchestrator नाम का फीचर भी शामिल किया जा रहा है. इस फीचर की सहायता से Carbon और Hydrogen जैसे अलग-अलग AI मॉडल मिलकर एक साथ काम को पूरा कर सकेंगे. जैसे Carbon किसी प्रोजेक्ट की प्लानिंग तैयार करेगा, वहीं Hydrogen उसे लागू करने, टेस्ट करने और चेक करने का काम करेगा.

सुरक्षा के लिए भी किए गए बदलाव

Google ने इस मॉडल में सुरक्षा से जुड़े कई बदलाव भी किए हैं. इन बदलाव का कारण AI को उसकी तय लिमिट के अंदर काम करने देना है. कंपनी का कहना है कि Hydrogen बाहरी वेबसाइट या डॉक्यूमेंट में छिपे गलत निर्देशों को पहचानने के मामले में पहले से काफी एडवांस है. साथ ही मॉडल को ऐसे मौकों पर भी चेक किया है, जहां जरूरी जानकारी या परमिशन मौजूद नहीं होती है.

Gemini 4 Hydrogen की कितनी है कीमत?

डेवलपर्स Gemini API के जरिए इस मॉडल का प्रयोग कर सकते हैं. साथ ही 10 लाख इनपुट टोकन की कीमत 1.50 डॉलर यानी 141.39 रुपये और 10 लाख आउटपुट टोकन की कीमत 7.50 डॉलर यानी 706.93 रुपये तय की गई है. नार्मल यूजर्स Gemini ऐप के मॉडल सिलेक्शन मेन्यू से इसे प्रयोग कर सकते हैं. Google Search में भी इसकी शुरुआत की जा रही है. वहीं डेवलपर्स के लिए यह Gemini API, Google AI Studio और Android Studio पर मौजूद है. Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर इसे Google Antigravity के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Microsoft यूजर्स सावधान! एक गलती और खाली हो सकता है आपका अकाउंट, आउटेज के बाद कंपनी ने जारी की चेतावनी

ये भी पढ़ेंः iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा 83 हजार रुपये का फायदा, ₹66,990 में खरीदने का मौका; ये रही ऑफर की डिटेल्स

Related Articles

Back to top button