NIFTEE 2027: NIFT एंट्रेस टेस्ट के लिए अब 24 नवंबर तक करें आवेदन, इससे इन कोर्सों में मिलता है एडमिशन

NIFTEE 2027: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFTEE 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है, जिसके तहत इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स NIFTEE 2027 के लिए 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी.
आइए, जानते हैं कि NIFTEE 2027 के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. जानते हैं कि NIFTEE 2027 के लिए अब तक कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं. जानते हैं कि NIFTEE 2027 के आधार पर किन कोर्सों में एडमिशन मिलता है.
NIFTEE 2027 शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 16 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 24 नवंबर 2026
- लेट फीस के साथ आवेदन: 25 से 29 नवंबर 2026
- आवेदन फॉर्म में सुधार: 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं.
- होम पेज पर दिख रहे NIFTEE 2027 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा. उसमें आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- आवश्यक विवरण और दस्तावेज जमा करते हुए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
19 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन
NTA ने NIFTEE 2027 के लिए 18 नवंबर 2027 तक हुए रजिस्ट्रेशन का डेटा साझा किया है, जिसके तहत 18 नवंबर तक NIFTEE 2027 के लिए19,933 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 17,278 कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक अपनी फीस जमा कर दी है.
NIFTEE-2027 Deadline Extended! The last date to register for the NIFT Entrance Examination (NIFTEE) 2027 has been extended to 24 November 2026. 19,933 registration forms have been submitted, and 17,278 candidates have successfully completed their fee payment. Complete your application in 4 simple steps: 1. Upload Required Documents 2. Fill in Application Details 3. Complete Fee Payment 4. Download Confirmation Page Apply Now: https://t.co/Ovtz7pGKeH Support: nift@nta.ac.in |
011-40759000 / 1800-180-4747 NIFTEE-2027 की अंतिम तिथि बढ़ाई गई! NIFT प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। 19,933 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 17,278 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी फीस जमा कर दी है। इन 4 आसान चरणों में अपना फॉर्म पूरा करें: 1.आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें 2.आवेदन विवरण भरें 3.फीस का भुगतान पूरा करें 4.पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड करें आवेदन करें: https://t.co/Ovtz7pGKeH संपर्क करें: nift@nta.ac.in |
011-40759000 / 1800-180-4747 #NIFTEE2027 #NIFT #NTA #NTAExams #NIFTAdmissions
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 18, 2026
NIFTEE 2027 से इन कोर्सों में एडमिशन
NTA की तरफ से NIFTEE 2027 का आयोजन किया जाता है, जिसके स्कोर के आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है. इसमें NIFT की तरफ से संचालित अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), NIFT लेटरल एंट्री एडमिशन (NLEA), आर्टिजन और पीएचडी प्रोग्राम शामिल हैं.
011-40759000 / 1800-180-4747 NIFTEE-2027 की अंतिम तिथि बढ़ाई गई! NIFT प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। 19,933 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 17,278 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी फीस जमा कर दी है। इन 4 आसान चरणों में अपना फॉर्म पूरा करें: 1.आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें 2.आवेदन विवरण भरें 3.फीस का भुगतान पूरा करें 4.पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड करें आवेदन करें: https://t.co/Ovtz7pGKeH संपर्क करें: nift@nta.ac.in | 



