Oppo Reno 17 सीरीज क्यों कर रही Google पर ट्रेंड? 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी ने खींचा सबका ध्यान

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए. मोबाइल फोन मार्केट में एक ऐसा दमदार स्मार्टफोन एंट्री करने जा रहा है, जो लॉन्च से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है. बीते 24 से भी ज्यादा घंटों से Oppo की नई Reno 17 सीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक दिन से भी ज्यादा समय से लोग गूगल सर्च पर इस फोन को लेकर 180% तक दिलचस्पी बढ़ गई है. वहीं बीते सप्ताह की तुलना करें तो इसमें 450 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला. गूगल ट्रेंड में इस उछाल के पीछे की वजह है चीन में होने वाला Oppo का लॉन्च इवेंट है. ओप्पो 16 नवंबर 2026 को स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे इस सीरीज से पर्दा उठाने जा रही है. भारत में नए खरीदार इस फोन का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं.
Oppo की Reno सीरीज अपने शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती है. इस बार कंपनी बैटरी और कैमरा दोनों पर फोकस की है. लीक्स रिपोर्ट और ओप्पो की तरफ से जारी किए गए टीजर के अनुसार, Reno 17 सीरीज में दो स्मार्टफोन Reno 17 और Reno 17 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं.
8000mAh तक की मिल सकती है बैटरी
Oppo Reno 17 सीरीज की सबसे चर्चा इसके लंबी और दमदार बैटरी की हो रही है. लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, स्टैंडर्ड Reno 17 में 8000mAh तक की बैटरी मिल सकती है. वहीं, Reno 17 Pro में 7200mAh की बैटरी मिल सकती है. सबसे खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन का डिजाइन स्लिम रखा गया है. दोनों स्मार्टफोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है.
Pro मॉडल में मिलेगा 200MP कैमरा
बैटरी के बाद कैमरा भी इस सीरीज की दूसरा सबसे खास फीचर हो सकता है. Oppo ने साफ किया है कि Reno 17 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. साथ ही 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है. वीडियो कॉल और सेल्फी लवर्स के लिए इस सीरीज में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
कंपनी फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर भी दे सकती है. इनमें 6 सेकंड तक मोशन फोटो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन भी मिल सकता है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर में भी होगा अंतर
दोनों फोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर अलग-अलग हो सकता है. Reno 17 में 6.57 इंच की 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है. वहीं, Reno 17 Pro में 6.32 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है और MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया जा सकता है.
डिजाइन की बात करें तो कंपनी First Snow White, Ice Moon White और Cocoa Brown जैसे कलर ऑप्शन इस सीरीज में पेश कर सकती है. इसके साथ ही Encounter Cat एडिशन भी चर्चा में है, जिसमें फोन के पिछले हिस्से पर 3D कैट ग्राफिक देखने को मिल सकता है.
भारत में कब लॉन्च होगी Reno 17 सीरीज?
भारत में Oppo Reno 17 सीरीज के दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 की शुरुआत के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है. लेकिन, कंपनी ने अभी भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लीक्स रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 50,000 से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है. ऐसे में भारतीय कस्टमर्स को इस सीरीज के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ेंः 250 करोड़ का भारी जुर्माना और बंपर भर्तियां! देश में लागू होने जा रहे नए टेक नियम; जानिए क्या-क्या बदलेगा?
ये भी पढ़ेंः खत्म होगी चीन की मनमानी! AI सप्लाई चेन के लिए भारत समेत 10 देश आए साथ



