UPSC CSE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 7 दिसंबर से शुरू होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

UPSC CSE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. UPSC CSE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी हो गया है. UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर CSE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया है. जारी शेड्यूल के मुताबिक यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 7 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे, जो 12 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे.
आइए, जानते हैं कि UPSC ने CSE 2026 इंटरव्यू के लिए क्या अपडेट जारी किया है. जानेंगे कि पर्सनैलिटी टेस्ट कितनी पालियों में आयोजित किए जाएंगे. जानेंगे कि कौन इन पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हो सकेंगे.
दो पालियाें में होंगे पर्सनैलिटी टेस्ट
यूपीएससी ने CSE 2026 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत 7 दिसंबर से 12 फरवरी 2027 तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. दो पालियों में पर्सनैलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. सुबह और दोपहर की पाली में पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जा सकेगा. सुबह की पालीके लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है तो वहीं दोपहर की पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे है.
मेन्स में पास हुए कैंडिडेट्स के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट
UPSC CSE 2026 मेन्स में सफल हुए कैंडिडेट्स के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जा रहा है. असल में 5 नंवबर को UPSC ने CSE 2026 मेन्स का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें 2526 कैंडिडेट्स सफल हुए थे. ये सभी कैंडिडेट्स CSE 2026 पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुए हैं. हालांकि इन कैंडिडेट्सस को 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच आयोग की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी हैं. अगर इसमें से कोई भी कैंडिडेट्स इस दौरान जानकारी अपडेट नहीं करता है तो उन्हें ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा. ऐसे में वह पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे.
ऐसे देख सकते हैं इंटरव्यू शेड्यूल
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए ‘UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 इंटरव्यू शेड्यूल’ लिंक पर क्लिक करें.
- एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं.
- फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
ट्रेन का किराया मिलेगा
UPSC ने स्पष्ट किया है कि CSE 2026 इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स कोयात्रा खर्च का रिइम्बर्समेंट (भुगतान की वापसी) की जाएगी, जिसके तहत वल ट्रेन के सेकंड/स्लीपर क्लास (मेल एक्सप्रेस) के किराए का भुगतान ही किया जाएगा.इंटरव्यू, संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय – धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किया जाएंगे.




