मनोरंजन

अमृता राव की बहन प्रीतिका राव ने रचाई शादी, बताया क्यों छिपाया पति का चेहरा

Preetika Rao Wedding: ‘विवाह’ फेम एक्ट्रेस अमृता राव की बहन और टीवी शो ‘लाल इश्क’ और ‘बेइंतहा’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने 20 अक्टूबर को शादी कर ली. उन्होंने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की. इस खास मौके पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी मौजूद थे. प्रीतिका के लिए शादी की जगह चुनना काफी अहम था, क्योंकि वह अपनी शादी को एक आध्यात्मिक और पवित्र समारोह बनाना चाहती थीं.

प्रीतिका की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए. लेकिन किसी भी फोटो या वीडियो में उन्होंने पति का चेहरा नहीं दिखाया है. इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल भी कर रहे थे. अब एक्ट्रेस ने इसका जवाब दिया है और बताया है कि उन्होंने पति का चेहरा किस वजह से छिपाया है.

प्रीतिका ने बताई पति का चेहरा छिपाने की वजह

इसके पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे पति बहुत प्राइवेट इंसान हैं और उनका मेरे इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. आज के समय में एआई और दूसरी टेक्नोलॉजी की मदद से किसी को भी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल हो सकता है. इसलिए हमने पूरे परिवार के साथ मिलकर फैसला किया कि इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर इस तरह शेयर करेंगे, जिससे उनकी प्राइवेसी बनी रहे. मुझे लगता है कि आज अपनी निजी जिंदगी को अनजान लोगों के सामने दिखाने से पहले उसके नतीजों के बारे में सोचना बहुत जरूरी हो गया है.”

View this post on Instagram

A post shared by PREETIKA RAO (@preetika_pree)

श्रीश्री रविशंकर की मौजूदगी को बताया सबसे बड़ा आशीर्वाद

शादी में श्री श्री रविशंकर की मौजूदगी को प्रीतिका ने अपने लिए बेहद खास बताया. उन्होंने कहा, “मेरे ससुराल वाले पिछले 25 सालों से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के भक्त हैं. वह मेरे गुरु भी हैं. इसलिए हम सभी उनके भक्त हैं और शादी में गुरुदेव की मौजूदगी हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद थी.”

आध्यात्मिक कार्यक्रम में हुई थी पति से पहली मुलाकात

अपने पति से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए प्रीतिका ने बताया कि दोनों करीब तीन साल पहले बेंगलुरु में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान मिले थे. उन्होंने कहा, “यह तीन दिन का कार्यक्रम था और मुझे उसी समय अंदर से महसूस हो गया था कि यही वह इंसान है, जिसके साथ मुझे अपनी जिंदगी बितानी है.”

ये भी पढ़ें: कोई जरूरत हो तो मुझे कॉल करनासलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ!, शरद कपूर ने किया खुलासा

Related Articles

Back to top button