नए ‘जेम्स बॉन्ड’ की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है, रिलीज डेट भी जानें

Robert Pattinson Movie: ब्रिटिश एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है. वजह है उनका ‘जेम्स बॉन्ड’ बनना. हाल ही में पॉपुलर जासूसी फ्रेंचाइजी के किरदार ‘जेम्स बॉन्ड’ के तौर पर उनके नाम का ऐलान हुआ है. जहां एक तरफ वो ‘जेम्स बॉन्ड’ फ्रेंचाइजी के लिए लाइमलाइट बटोर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसी साल दिसंबर के महीने में वो एक साई-फाई हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं. वो फिल्म है ‘ड्यून 3’. अब भारत में इस फिल्म की लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है.
‘ड्यून 3’ में रॉबर्ट पैटिनसन मेन विलेन स्काइटेल के रोल में नजर आने वाले हैं. डेनिस विलेन्यूव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट के अलावा टिमोथी चालमेट, जेंडाया, जेसन मोमोआ, फ्लोरेंस प्यू जैसे स्टार्स भी नजर आए थे. इस फिल्म का पिछला दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रहा था. अब 18 दिसंबर को ‘ड्यून’ का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से लगभग एक महीने पहले ही भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने का प्लान किया है.
कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
पिकंविला की एक रिपोर्ट की मानें तो 20 नवंबर से ‘ड्यून 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. तो अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो एडवांस में टिकट बुक कर सकते हैं. सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया कि मेकर्स भारत में पेड प्रीव्यू शोज रखने का भी प्लान कर रहे हैं. यानी रिलीज से पहले भी इस फिल्म को देखा जा सकता है, लेकिन पेड प्रीव्यू शोज का आयोजन सिर्फ चुनिंदा जगहों पर ही होंगे. हालांकि, ये शोज कब और किन-किन शहरों में रखे जाएंगे, अभी उसका ऐलान होना बाकी है.
ये भी पढ़ें-
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने सुनाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल
ग्लोबल मंच पर बाप-बेटे का जलवा, शाहरुख खान को मिला सम्मान, आर्यन ने TIME100 में बनाई जगह
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से क्लैश
बता दें कि ‘ड्यून 3’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में अकेले रिलीज होने जा रही है, बल्कि 17 दिसंबर को भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. यानी इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा. 17 नवंबर से ‘डूम्सडे’ की भी एडवांस बुकिंग चल रही है. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करती है.




