मनोरंजन

Yeh Prem Mol Liya: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से हुई ‘ये प्रेम मोल लिया’ की तुलना, आयुष्मान खुराना ने दिया करारा जवाब

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि शादी के बाद लड़का अपने परिवार के साथ पत्नी के घर रहने जाता है. ट्रेलर देखने के बाद इसकी तुलना करण जौहर की साल 2023 की हिट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से होने लगी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब इस पर सवाल उठा, तब सीमा पाहवा और आयुष्मान खुराना ने इस का करारा जवाब दिया.

माइक संभालते हुए सीनियर एक्ट्रेस सीमा पाहवा ने साफ कहा कि एक ही विषय पर अलग-अलग निर्देशक बिल्कुल अलग सिनेमा रच सकते हैं. उन्होंने कहा, “हमारे हर घर में शादियां होती हैं, हर घर में प्यार होता है. तो एक घर की कहानी दूसरे घर की कहानी से अलग कैसे होती है? किसी एक विषय पर फिल्म हो सकती है, लेकिन जब दूसरा निर्देशक अपने विजन से उसे बनाता है, तो वह पूरी तरह अलग फिल्म बन जाती है। इसे सूरज बड़जात्या ने बनाया है और यही बात इसे सबसे अलग बनाती है.”

प्रेम शुरू से ही ग्रीन फॉरेस्ट है

सीमा पाहवा की बात को आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान खुराना ने भी दोनों फिल्मों की तुलना को खारिज कर दिया. उन्होंने खुलासा किया कि खुद करण जौहर राजश्री की दुनिया के मुरीद हैं. आयुष्मान ने कहा, “‘ये प्रेम मोल लिया’ सूरज बड़जात्या की फिल्म है. असल में हमारी फिल्म का पहला गाना देखने के बाद मुझे सबसे पहले मैसेज करने वालों में करण जौहर शामिल थे. उन्हें सूरज बड़जात्या की रची हुई दुनिया बेहद पसंद आई थी. वे राजश्री के बहुत बड़े फैन हैं.”

ये भी पढ़ें- Hero Ki Horrorine: हर्षवर्धन राणे की फिल्म से टकराएंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा! सामने आई हीरो की हॉरॉरोइन की रिलीज डेट

रणवीर सिंह के किरदार ‘रॉकी’ और अपने किरदार ‘प्रेम’ का फर्क समझाते हुए आयुष्मान ने कहा, “दूसरी बात ये कि ‘प्रेम’ शुरुआत से ही एक ‘ग्रीन फ्लैग’ है, बल्कि वह तो ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ है! वह अपनी पत्नी और उसके परिवार के वो मजबूती से खड़ा होता है. वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रॉकी का ग्राफ (आर्क) बिल्कुल अलग था. प्रेम उससे एकदम अलग है, दोनों की तुलना हो ही नहीं सकती.” हालांकि, आयुष्मान ने ये भी जोड़ा कि उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बेहद पसंद है और वे उस फिल्म के बड़े फैन हैं.

Related Articles

Back to top button