बेंगलुरु में कैब ड्राइवर की कमाई सुनकर उड़े शख्स के होश, दिन के 20,000 रुपए, मैनेजर से भी ज्यादा सैलरी!

कभी-कभी एक छोटी सी कैब राइड भी बड़ी कहानी बन जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु में, जब एक शख्स ने कैब बुक की और ड्राइवर से बात करते-करते उसकी कमाई जानकर हैरान रह गया. शख्स ने पूरी बातचीत X (पहले ट्विटर) पर शेयर की है, जो अब जमकर वायरल हो रही है.
रात 10:30 बजे तक 4,800 रुपए की कमाई
शख्स ने बताया कि उसने मैजेस्टिक जाने के लिए कैब बुक की थी. रास्ते में उसने ड्राइवर से उसकी कमाई के बारे में पूछ लिया. ड्राइवर ने अपना Uber ऐप खोलकर दिखाया. रात 10:30 बजे तक ही उसने 4,800 रुपए कमा लिए थे और वो अभी 2 घंटे और गाड़ी चलाने वाला था.
असली खेल तो इसके बाद पता चला
शख्स को लगा कि यही बड़ी बात है, लेकिन असली कहानी तो इसके बाद शुरू हुई. ड्राइवर ने बताया कि उसके पास मुंबई में 10 Ertiga गाड़ियां हैं. वो उन गाड़ियों को किराए पर देता है. हर एक गाड़ी से उसे रोज 1,500 रुपए किराया मिलता है. यानी सिर्फ किराए से ही उसे रोज 15,000 रुपए मिल जाते हैं.
अगर Uber की कमाई और किराया दोनों मिला दें, तो रोज की इनकम का टोटल हुआ लगभग 20,000 रुपए. शख्स ने हैरान होकर X पर लिखा कि ये कमाई किसी बड़ी कंपनी के सीनियर मैनेजर की महीने की सैलरी से भी ज्यादा है.
लोगों ने क्या कहा?
पोस्ट वायरल होते ही नेटिजन्स दो हिस्सों में बंट गए. कुछ लोगों ने कहा कि ड्राइवर की मेहनत को सलाम है, उसने दिमाग से बिजनेस खड़ा किया है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि 20,000 रुपए कमाई नहीं, बल्कि टोटल कलेक्शन है. इसमें से पेट्रोल, गाड़ी की EMI, मेंटेनेंस, ड्राइवर की सैलरी और इंश्योरेंस निकालने के बाद असली मुनाफा काफी कम बचता है. फिलहाल इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दे है कि क्या नौकरी से ज्यादा कमाई कैब बिजनेस में है?
Last night in Bengaluru, I booked a cab to go to Majestic
The cab driver and I started talking about life and all.
Then we started talking about how much he earns in a day. He literally showed me his earnings for the day on Uber: ₹4,800, and that was until 10:30 PM. He was going to drive for another 2 hours.
Then he told me the real thing about his whole cab business.
He owns 10 Ertigas in Mumbai, and every Ertiga is giving him ₹1,500 in rent per day. That’s literally ₹15,000 he’s making from there every day.
So, in total, approximately ₹20,000 a day.
That is an insane amount, and he is truly earning it through his hard work.
This amount is even more than the package of a senior manager at a product company.
Guys what’s your take on this? Was he lying or have you also come across many such similar guys?
— Sankit (@xsankit) November 21, 2026
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.




