अजब-गजब

UPSC की तैयारी में 1000 पेन खत्म! शख्स ने दिखाई अपनी मेहनत की पूरी कहानी

UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास करने के लिए सिर्फ तेज दिमाग होना ही काफी नहीं है. इसके लिए लगातार मेहनत, धैर्य और खुद को लंबे समय तक पढ़ाई के लिए समर्पित रखना भी जरूरी होता है. सिविल सेवा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार जानते हैं कि इस सफर में किताबों के साथ-साथ पेन भी उनके सबसे बड़े साथी होते हैं. घंटों पढ़ना, नोट्स बनाना और बार-बार मॉक टेस्ट लिखना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक UPSC उम्मीदवार अपनी तैयारी के दौरान आखिर कितने पेन इस्तेमाल कर लेता है?

इस सवाल का दिलचस्प जवाब UPSC अभ्यर्थी आनंद मोहन ने दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने स्टडी रूम में नजर आ रहे हैं. कमरे में किताबों और पढ़ाई से जुड़ी दूसरी चीजों के बीच उन्होंने इस्तेमाल किए गए पेन का भी ढेर दिखाया. इन पेन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षा की तैयारी में लिखने का कितना बड़ा रोल होता है.

UPSC की तैयारी में 1000 पेन खत्म!

वीडियो में आनंद बताते हैं कि उन्होंने इन पेन की गिनती तो नहीं की है, लेकिन डिब्बे में रखे पेन की संख्या करीब 500 के आसपास है. हालांकि, वह यह भी बताते हैं कि अब तक इनसे लगभग दोगुने पेन इस्तेमाल कर चुके हैं. यानी उनकी तैयारी के दौरान सैकड़ों नहीं, बल्कि करीब एक हजार पेन खत्म हो चुके हैं.

आनंद वीडियो में कुछ मजेदार बातें भी बताते हैं. वह कहते हैं कि कई बच्चे उन्हें राइटोमीटर इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं. इस पर वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह पांच लिंक ग्लाइज़र इस्तेमाल करेंगे, तभी राइटोमीटर हिलेगा. इसके बाद वह अपनी लिखने की स्पीड और प्रैक्टिस का हिसाब भी समझाते हैं. उनके मुताबिक, 50 पन्नों का एक फुल लेंथ पेपर लिखने में करीब डेढ़ पेन खत्म हो जाता है. इसी हिसाब से देखें तो अब तक इस्तेमाल किए गए पेन के आधार पर उन्होंने लगभग 800 से 900 फुल लेंथ पेपर लिखे होंगे.

आनंद इस दौरान एक जरूरी बात भी कहते हैं. उनका मानना है कि जिन उम्मीदवारों ने उनके साथ UPSC की परीक्षा दी है, उन्होंने भी मेहनत में कोई कमी नहीं की होगी. हो सकता है कि कुछ लोगों ने उनसे ज्यादा मेहनत की हो, लेकिन किसी ने कम मेहनत की होगी, ऐसा वह नहीं मानते. वह साफ करते हैं कि फिलहाल उनकी बात सिर्फ मेहनत की हो रही है, रणनीति और बाकी चीजें इसके बाद आती हैं.

यह भी पढ़ें: आखिर कब आएगा जिंदगी का परफेक्ट टाइम? 40 साल के शख्स ने 1 मिनट में समझा दी पूरी बात

आनंद का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं. कुछ लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी है. एक यूजर ने कमेंट किया कि अब वह UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को पेन बेचेंगे, क्योंकि इस काम में अच्छी कमाई हो सकती है. वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि उसे चार साल से UPSC का सिलेबस ही याद नहीं हो रहा है, इसलिए अब वह खेती करने के बारे में सोच रहा है.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

आनंद_मोहन (@anand.mohan001) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button