शिक्षा

NCERT ने किताबों की खराब प्रिंट क्वालिटी पर लिया संज्ञान, जिम्मेदार प्रिंटरों पर होगी सख्त कार्रवाई

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग (NCERT) की तरफ से प्रकाशित किताबों की खराब क्वालिटी को लेकर बवाल जारी है.NCERT ने अपनी पाठ्यपुस्तकों की प्रिंट क्वालिटी को लेकर मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लिया है. NCERT ने स्पष्ट किया है कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है. साथ ही NCERT ने स्पष्ट किया है किकिताबों की छपाई में लापरवाही या खराब गुणवत्ता के लिए जो भी प्रिंटर जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि NCERT की खराब क्वालिटी वाली किताबों को लेकर कहा शिकायत की गई थी. जानेंगे कि इसको लेकर NCERT ने क्या प्रतिबद्धता दोहराई है.

सोशल मीडिया पर खराब क्वालिटी किताबों की शिकायत

NCERT की खराब क्वालिटी की किताब को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल जारी है. असल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एडवोकेट विनीत जिंदल ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है. इस शिकायत के साथ ही उन्होंने 10वीं में पढ़ रहे अपने बेटे की किताब की फोटो पोस्ट की है. अपनी शिकायत में एडवोकेट जिंदल ने कहा कि वह NCERT की तरफ से प्रकाशित अपने बेटी की किताब की छपाई की गुणवत्ता को लेकर बहुत चिंतित हैं. उन्होंंने कहा कि किताब में लिखावट बहुत छोटी, धुंधली और खराब तरीके से छपी है, जिससे छात्रों को इसे आसानी से पढ़ने में काफी दिक्कत होती है.

शिकायत में एडवोकेट जिंदल ने कहा कि NCERT को यह समझना चाहिए कि इतनी खराब गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकों से स्कूली बच्चों की आंखों पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है, उन्हें सिरदर्द हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि शिक्षा का उद्देश्य युवा मस्तिष्कों को सशक्त बनाना होना चाहिए, न कि उनके स्वास्थ्य के साथ समझौता करना.

बेहतर प्रिंट वाली किताबें उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता

NCERT ने उनकी व अन्य पैरेंट्स की शिकायत का संज्ञान लिया है. साथ ही खराब प्रिंट करने वाले प्रिंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. NCERT ने कहा है कि परिषद का उद्देश्य हर बच्चे तक स्पष्ट, आसानी से पढ़ी जा सकने वाली और स्टूडेंट्स अनुकूल पाठ्यपुस्तकें पहुंचाना है. NCERT ने बेहतर प्रिंट क्वालिटी वाली किताबें उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है.

Related Articles

Back to top button