शिक्षा

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं के एग्जाम 15 फरवरी 2027 से आयोजित किए जाएंगे.

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च में समाप्त होंगी. स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं और अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं.

12वीं की परीक्षा 8 फरवरी से होगी शुरू

महाराष्ट्र बोर्ड के मुताबिक, हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 8 फरवरी 2027 से शुरू होकर 11 मार्च 2027 तक चलेंगी. बोर्ड ने 12वीं की डेटशीट में सामान्य, वोकेशनल और बाइफोकल कोर्स के सब्जेक्ट्स को भी शामिल किया है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो अपने स्ट्रीम और सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा की तारीखें देख लें. इससे उन्हें तैयारी के लिए समय का सही इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से

सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. इनका समापन 15 मार्च 2027 को होगा. 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बीच एक सप्ताह का अंतर रहेगा. स्टूडेंट जारी डेटशीट के अनुसार अपने सभी विषयों की परीक्षा की तारीख नोट कर लें, ताकि किसी पेपर को लेकर असमंजस न रहे.

दो शिफ्ट में आयोजित होंगे एग्जाम

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी. पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. छात्रों को अपनी सब्जेक्ट वाइज डेटशीट में यह देखना होगा कि उनका पेपर किस शिफ्ट में है. एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचने के लिए भी पहले से योजना बना लें.

इस तरह डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • 1. सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं.
  • 2. वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं या 12वीं के टाइम टेबल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. इसके बाद अपनी कक्षा की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • 4. इसमें सभी विषयों की परीक्षा की तारीख और शिफ्ट चेक करें.
  • 5. भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए टाइम टेबल डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकाल लें.

Related Articles

Back to top button