मनोरंजन

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवाली का जश्न, शेयर की पार्टी की फेवरेट तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा दिवाली पार्टी में बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं. उनके अलावा उनके पति निक जोनास भी दिवाली के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं. निक ने इस मौके पर एथनिक ड्रेस पहनी है और दोनों की नन्ही बेटी मालती मैरी भी पिता के साथ मैच करते हुए सफेद रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं. (तस्वीर: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)प्रियंका ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए बालों में गजरा भी लगाया हुआ है. दिवाली पार्टी में प्रियंका बेहद खुश और उत्साहित नज़र आईं. परिवार और दोस्तों के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की है. प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इस दिवाली की कुछ पसंदीदा तस्वीरें. आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं." (तस्वीर: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)प्रियंका के पोस्ट पर पति निक ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट बॉक्स में दीया और हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है. कुछ ही मिनट में प्रियंका के इस दिवाली पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ गए हैं. (तस्वीर: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस वक्त एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं. इस फिल्म में तेलुगू स्टार महेश बाबू लीड रोल में नज़र आएंगे. फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी. (तस्वीर: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)

Related Articles

Back to top button