मनोरंजन

गोविंदा ने थामा कोमल रानी का हाथ, ‘रूपा’ के सेट से शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, फैन्स बोले- हीरो नंबर-1

यह तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. सामने आई इन तस्वीरों में गोविंदा व्हाइट ब्लेजर,  व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं. उनका 90 के दशक वाला अंदाज छा गया है. वहीं, कोमल रानी लैवेंडर और पर्पल रंग की खूबसूरत फ्लोरल साड़ी और पर्ल नेकलेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं.तस्वीरों में गोविंदा और कोमल एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए और बाहों में बाहें डाले रोमांटिक पोज देते दिखाई दिए. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कोमल ने कैप्शन में लिखा- ''रूपा के सेट से खूबसूरत झलकियां.''दरअसल गोविंदा ने अपनी इस नई फिल्म 'रूपा' का ऑफिशियल ऐलान मई 2026 में किया था. लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे गोविंदा ने जब इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया. तो उनके फैन्स काफी खुश थे. हालांकि, जैसे ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर कोमल रानी का नाम और फर्स्ट लुक सामने आया, तो दोनों के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें सामने आने लगीं. जिसका एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया है. जहां कुछ लोग नई तस्वीरों को देखकर गोविंदा की तारीफ कर रहे हैं. तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की उम्र के बड़े गैप को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. 62 साल के गोविंदा और उनसे करीब आधी उम्र की कोमल रानी की रोमांटिक केमिस्ट्री कई यूजर्स को रास नहीं आ रही है. कमेंट सेक्शन में लोग गोविंदा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इन तस्वीरों के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पुराने बयान भी एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

Related Articles

Back to top button