मनोरंजन

हिजाब ना पहनने पर ईरानी सिंगर को मारे गए 74 कोड़े, टीम के 4 सदस्यों को भी दी गई सजा

Iranian Singer Parastoo Ahmadi: ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अमहदी और उनके कॉन्सर्ट टीम के 4 और सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए हैं. ये पूरा मामला एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट से जुड़ा है. परस्तू ने बिना हिजाब पहने एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया था. उस कॉन्सर्ट के स्ट्रीम होने के बाद परस्तू को गिरफ्तार कर लिया गया था. ये कॉन्सर्ट दिसंबर 2024 में हुआ था. इसी साल जून में ईरान की एक अदालत ने परस्तू को सजा सुनाई थी.

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट परफॉर्म करने के आरोप में अदालत ने परस्तू अहमदी के साथ-साथ उनकी टीम के 9 सदस्यों को भी 74-74 कोड़े मारने, दो साल की विदेश यात्रा पर रोक और आर्टिस्टिक एक्टिविटी पर भी दो साल के लिए बैन की सजा सुनाई थी. जानकारी के अनुसार सोमवार 23 नवंबर को परस्तू और 4 अन्य लोगों को 74-74 कोड़े मारे गए हैं.

परस्तू अहमदी की टीम के इन लोगों को सजा

परस्तू अहमदी के वकील मुस्तफा नीली ने एम्तेदाद न्यूज से बातचीत में बताया कि परस्तू के साथ बैंड के सदस्य सोहेल फागीह, अमीन ताहेरी और अमीराली पिरनिया को भी सजा मिली है. साथ ही इन तीनों के अलावा चौथा नाम कॉन्सर्ट के आयोजक मोहसेन लश्करी का है. परस्तू अहमदी और इन चार लोगों को एक ही दिन 74 कोड़े मारे गए हैं. इन सभी के विदेश यात्रा पर भी प्रतिबंध है.

कहां और कब हुआ था कॉन्सर्ट?

परस्तू ने 11 दिसंबर 2024 को ईरान के शहर कोम के कारवां सराय में कॉन्सर्ट किया था. हालांकि, वो कॉन्सर्ट बिना दर्शक के हुआ था. उसमें ऑडियंस की मौजूदगी नहीं थी. उस कॉन्सर्ट वीडियो को यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया था. उस कॉन्सर्ट में परस्तू बिना आस्तीन वाली ड्रेस में दिखी थीं.

ये भी पढ़ें-

क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात

एक्टिंग स्कूल में मिला नौकरानी का रोल, तो क्यों रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण? अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

उनके कॉन्सर्ट वीडियो पर कुछ ही दिन में मिलियन में व्यूज आ गए. उसके बाद परस्तू की गिरफ्तारी हुई थी. उनके साथ-साथ उनके बैंड के सदस्यों पर अश्लील और अनैतिक सामग्री बनाकर फैलाने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे. अब उन्हें सजा दी गई है.

Related Articles

Back to top button