ये कैसी आस्था! ट्रेन के AC कोच में दीया जलाकर की पूजा, बजाया शंख…वीडियो देख भड़के यूजर्स

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से कई तरह की गतिविधियां देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े कर देती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक यात्री चलती हुई AC ट्रेन के अंदर दीया जलाकर पूजा करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, वह शंख भी बजाता दिखाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय रेलवे के कोच के अंदर इस तरह दीया जलाने की इजाजत है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री अपनी सीट के आसपास पूजा-पाठ कर रहा है. उसके पास जलता हुआ दीया भी नजर आ रहा है. धार्मिक नजरिए से देखें तो पूजा करना किसी भी व्यक्ति की निजी आस्था का हिस्सा है, लेकिन जब बात चलती ट्रेन के अंदर आग जलाने की हो, तो इसे सिर्फ धार्मिक गतिविधि मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. AC कोच एक बंद जगह होती है, जहां बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.
रेलवे एक्ट के तहत क्या हो सकती है कार्रवाई?
इंडियन रेलवे में फायर सेफ्टी का मेन मोटिव ट्रेन में आग लगने की घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा करना है. रेलवे की ओर से यात्रियों को ज्वलनशील और खतरनाक चीजों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है. पेट्रोल, केरोसिन और गैस सिलेंडर जैसी चीजों को ट्रेन में ले जाने पर रोक है. इसके अलावा आग जलाने वाली चीजों का इस्तेमाल भी बेहद सावधानी से करने की हिदायत दी जाती है.
यह भी पढ़ें: रानू मंडल ने फिर गाया तुम मुझे यूं भुला न पाओगे, आवाज और एक्सप्रेशंस देख लोग हुए हैरान
किसी भी मामले में यह देखना जरूरी होगा कि इस्तेमाल की गई वस्तु किस तरह की है, उससे कितना खतरा पैदा हुआ और परिस्थितियां क्या थीं. अगर सफर के दौरान किसी यात्री को ऐसा कुछ दिखाई देता है जिससे आग लगने या दूसरे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, तो उसे तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी देनी चाहिए. इसके अलावा यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
यहां देखिए वीडियो
#Railways
A video of a passenger lighting a diya, performing puja and blowing a conch inside an AC train coach has triggered safety concerns on social media.
Responding to the video, Indian Railways sought the date, train number and PNR details to investigate the incident.
Lighting an open flame inside a train can put fellow passengers at risk. Railways has urged passengers to report such incidents through RailMadad or call 139.
#IndianRailways #RailSafety #TrainTravel #PassengerSafety
— NewsMeter (@NewsMeter_In) November 26, 2026




