मनोरंजन

आयुष्मान खुराना के लिए लकी चार्म रही हैं 64 साल की ये एक्ट्रेस! 10 साल में की 5 फिल्में और सभी हिट, अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ की बारी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पारिवारिक मुद्दों पर अलग एंगल के साथ फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों की खास बात ये होती है कि उनकी मूवीज कॉमर्शियल होते हुए भी समाज के मुद्दों को रेखांकित करती हैं और कई धारणाओं को तोड़ती नजर आती हैं. अब ऐसी ही एक अनोखी फिल्म ये प्रेम मोल लिया सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे काफी पसंद भी किया गया है. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के अलावा कई सारे मंझे हुए कलाकार नजर आए हैं.

फिल्म के ट्रेलर में सभी का ध्यान एक्ट्रेस सीमा पाहवा पर भी गया है. सीमा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. क्या आपने गौर किया है कि वे आयुष्मान खुराना की हर दूसरी फिल्म में किसी ना किसी रोल में नजर आ ही जाती हैं. पिछले 10 सालों से तो ऐसा देखने को मिलता ही आ रहा है. स्टैट्स की मानें तो 10 साल में दोनों कलाकारों ने साथ में 5 फिल्में की हैं. मजे की बात तो ये है कि ये पांचों फिल्में आयुष्मान खुराना के लिए भी लकी चार्म साबित हुई हैं और कोई भी फ्लॉप नहीं हुई है. अब आइए जानते हैं कि ये पांच फिल्में कौन सी हैं और क्या इस अपकमिंग फिल्म के साथ भी ऐसा देखने को मिलेगा.

10 साल में 5 फिल्मों में दिखे

आयुष्मान खुराना और सीमा पाहवा की साथ में पहली फिल्म साल 2015 में आई थी. इस फिल्म का नाम दम लगाके हाइशा था जिसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया था. फिल्म में सीमा पाहवा ने आयुष्मान खुराने के किरदार की मदर इन लॉ का रोल प्ले किया था. फिल्म ने 14 करोड़ के बजट में 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म 2017 में आई थी जिसका नाम बरेली की बर्फी था. इस फिल्म में भी सीमा पाहवा ने आयुष्मान के लव इंटरेस्ट की मां का रोल किया था. 20 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 60 करोड़ कमाए थे और सुपरहिट साबित हुई थी.

Yeh Prem Moh Liya

दोनों ने साथ में दीं बैक टू बैक हिट फिल्में

दोनों की साथ में तीसरी फिल्म शुभ मंगल सावधान थी. ये फिल्म 2017 में आई थी और इस फिल्म में भी सीमा पाहवा ने आयुष्मान खुराना की सासू मां का ही रोल प्ले किया था. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ कमाए थे और सुपरहिट रही थी. दोनों की साथ में चौथी फिल्म आमिर कौशिक की बाला थी जो साल 2019 में आई थी. इस फिल्म में सीमा पाहवा ने आयुष्मान खुराना के लव इंटरेस्ट की मौसी का रोल प्ले किया था. इस फिल्म ने 25 करोड़ के बजट में 172 करोड़ का कलेक्शन किया था और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद साल 2023 में उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हुई थी. वहीं दूसरी तरफ 35 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें- Superhero Film: मातृभूमि-मॉन्स्टर छोड़िए, अब सुपरहीरो फिल्म की तैयारी में सलमान खान, कब शुरू होगी शूटिंग?

आयुष्मान खुराना के लिए लकी चार्म हैं सीमा पाहवा

ऐसे में देखा जाए तो 5 फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने सीमा पाहवा के साथ काम किया है. इसमें से 2 फिल्म ब्लॉकबस्टर 2 फिल्म हिट और एक फिल्म सुपरहिट रही है. इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है और दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है. ऐसे में अब दोनों ये प्रेम मोल लिया नाम की फिल्म में साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. 10 साल के इतिहास को घंगाल कर देखें तो सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया फिल्म के भी हिट होने के पक्के चांस नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button