मनोरंजन

वर्ल्ड सिनेमा में लहराया रामायण का परचम, बनी सबसे ज्यादा स्क्रीन्स वाली मूवी, अवतार-एवेंजर्स एंडगेम से भी निकली आगे

Ramayana World Record: हर तरफ रामायण फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. फिल्म ने 8 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. इसके अलावा फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वस्तरीय रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर रही है. अब इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो भारत तो क्या दुनिया की कोई भी फिल्म नहीं कर सकी. रामायण ने सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर लगने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इसी के साथ इसने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

रामायण ने अवतार द वे ऑफ वॉटर से लेकर एवेंजर्स एंडगेम तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर लगने के मामले में इन फिल्मों से अच्छे-खासे मार्जिन से आगे निकल गई है. आइए जानते हैं कि ये रिकॉर्ड आखिर क्या है.

इन 3 हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ अव्वल बनी रामायण

रामायण फिल्म को दुनियभर में 100 से अधिक देशों में और 40 से अधिक भाषाओं में रिलीज किया गया है. ये अपने आप में बड़ी बात है. इसी के साथ इस फिल्म को रिपोर्ट्स के मुताबिक 57,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. दुनियाभर में इतने बड़े पैमाने पर बॉलीवुड तो क्या वर्ल्ड सिनेमा की कोई भी फिल्म नहीं हुई. दूसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर आती है. इस फिल्म को 52,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. वहीं इस मूवी ने एवेंजर्स एंडगेम को भी पीछे छोड़ दिया है जिसे 46000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. वहीं चौथा नंबर ड्यून 2 फिल्म का आता है जिसे 28,300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. ऐसे में आप रामायण की कामियाबी का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि आखिर कैसे इस फिल्म ने पॉपुलैरिटी और पब्लिक रीच के मामले में सभी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya: पंजाबी होने के नाते कभी नहीं मनाया था ये पर्व, पहली बार आयुष्मान खुराना ने की छठ पूजा, शेयर किया एक्सपीरियंस

रामायण ने कितने कमाए?

रामायण फिल्म की बात करें तो इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन कुल 89 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने लगातार 7 दिनों तक अपने कलेक्शन को 100 करोड़ रुपये से ऊपर रखा. वहीं आठवें दिन फिल्म 11 करोड़ रुपये से चूक गई. फिल्म का 8 दिनों का नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये का हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इसने 675.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के तौर पर 358.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये का हो चुका है. सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ये मूवी अब 11वें पोजिशन पर आ गई है.

Related Articles

Back to top button