देश

पुरुष कर्मचारियों को पहली बार मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, विजय सरकार का बड़ा फैसला

पुरुष कर्मचारियों को पहली बार मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, विजय सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिनों के पैटरनिटी लीव की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने बताया कि उसे पुरुष कर्मचारियों की ओर से पैटरनिटी लीव शुरू करने के लिए लगातार अनुरोध प्राप्त हो रहे थे।

इस फैसले की वजह स्पष्ट करते हुए सरकार ने कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और नवजात शिशु दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

मां और बच्चे की देखभाल के लिए पिता का साथ जरूरी
सरकार के अनुसार, इस नाजुक समय में मां को शारीरिक और भावनात्मक सहारा देने के साथ-साथ नवजात शिशु की देखभाल करने के लिए पिता का साथ रहना बेहद आवश्यक है।

बता दें कि वर्तमान में तमिलनाडु की महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों के मैटरनिटी लीव की सुविधा मिलती है।

सीएमओ ने क्या?
सरकार को अपने कर्मचारियों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर विचार किया जाए।

सीएमओ ने आगे कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। मां को शारीरिक और भावनात्मक सहारा देने के साथ-साथ बच्चे की देखभाल करने में पिता का सहयोग बहुत जरूरी है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिनों का मातृत्व अवकाश देना, मातृत्व और बाल कल्याण को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है।

इसी तरह, पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पितृत्व अवकाश देने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को बांटने में मदद मिलेगी और बच्चों के पालन-पोषण में पिता की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button