मनोरंजन

Panchayat 5 Exclusive: सीरीज की रिलीज से पहले पूर्व प्रधान जी ने स्पॉइलर दे दिया! ‘पंचायत 5’ में क्या होने वाला है?

Prime Video Web Series Panchayat: प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के 5वें सीजन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है. TV9 हिंदी डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत में रघुबीर यादव और अन्य कलाकारों ने बताया कि इस बार का सीजन पिछले सभी सीजन से कई मायनों में अलग है. जब ये पूछा गया कि इस सीजन में ऐसा क्या देखने को मिलेगा जो पिछले सीजन में नहीं था, तो रघुबीर यादव ने साफ किया कि पिछले सीजन में इलेक्शन का माहौल था, लेकिन इस बार चुनाव नहीं होगा. खुद को ‘पूर्व प्रधानपति’ बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार पासे पलट गए हैं, पर कहानियां वही हैं.

रघबीर यादव ने हार के इमोशन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि हार के बाद एक-दूसरे को सहारा देने का दौर चल रहा है. इंटरव्यू में प्रधान जी, पूर्व प्रधान और मंजू देवी के बीच के झगड़ों को लेकर भी मजेदार बातें हुईं. इस झगड़े को लेकर ये कहा गया कि बाहर से झगड़े भले दिखें, लेकिन उन झगड़ों के पीछे कहीं न कहीं मोहब्बत और पारिवारिक जुड़ाव भी होता है, जो लोगों को दिखाने के लिए चलता रहता है. साथ ही आने वाले सीजन के स्पॉइलर्स के तौर पर ये भी बताया गया कि इलेक्शन में मिली हार के बाद अब आगे घर के माहौल और बदलते हालात पर भी फोकस देखने को मिलेगा.

शुरू होगी सचिव जी की लव स्टोरी

‘पंचायत 5′ में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) के ट्रैक को लेकर भी अहम बात सामने आई. जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार सचिव जी की लव स्टोरी पर पहले से थोड़ा और ज्यादा फोकस है. हालांकि ये कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे पहले सीजन से ही पूरी तरह टाला गया हो, बल्कि कहानी के बीच चलती रही है.

ये भी पढ़ें-

अक्षय कुमार ने FREE में किया कॉफी विद करण 9 का शूट, हैरान रह गईं ट्विंकल खन्ना, ऐसे किया रिएक्ट

मातृभूमि के लिए सलमान खान ने तोड़ा अपना पुराना रूल, इस गाने के लिए खूब बहाया पसीना, क्या थी वजह?

डबल सरप्राइज और प्रह्लाद चा का अंदाज

सीजन 5 को लेकर टीम ने हिंट भी दिया कि इस बार लोगों को मौज आएगी और शो के अंत तक डबल सरप्राइज देखने को मिल सकता है. बातचीत में ये भी बताया गया कि इस सीजन में प्रह्लाद चा हंसते हुए भी नजर आ सकते हैं, जो कई सीजनों में कम दिखा है. कलाकारों ने ये भी कहा कि सीजन 1 की मजबूत फाउंडेशन से शो बैलेंस तरीके से आगे बढ़ा है. वहीं उनके ऊपर हर नए सीजन को पिछले से बेहतर बनाने का चैलेंज और प्रेशर, दोनों होते हैं, ताकि दर्शकों को निराश न होना पड़ा. बहरहाल, ‘पंचायत 5’ 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

Related Articles

Back to top button