शिक्षा

AMU छात्रसंघ चुनाव में भाग्य अजमा रहे जन्म से दृष्टिबाधित मोहम्मद अहमद खान, कैबिनेट पद के लिए ठोकी ताल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग समापन की ओर है. शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया आयोजित की जानी है. इसके बाद शाम 7 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. AMU छात्रसंघ का ये चुनाव कई वजहाें से चर्चा में हैं. एक कारण चुनाव बहाली को लेकर स्टूडेंट्स की भूख हड़ताल और 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का आयोजन है. तो वहीं एक वजह चुनाव में भाग्य अजमा रहे जन्म से दृष्टिबाधित मोहम्मद अहमद खान भी हैं. वह इस चुनाव में अपने हौसले को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अधिकांश स्टूडेंट्स उनकी दावेदारी का नतीजा जानना चाहते हैं.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि जन्म से दृष्टिबाधित मोहम्मद अहमद खान किस पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. जानेंगे कि वह किस वजह से चर्चा में हैं. साथ ही जानेंगि छात्रसंघ चुनाव में कुल कितने कैंडिडेट्स अपना भाग्य अजमा रहे हैं.

कैबिनेट सदस्य पद पर भाग्य अजमा रहे है अहमद खान

AMU छात्रसंघ चुनाव में जन्म से दृष्टिबाधित मोहम्मद अहमद खान कैबिनेट सदस्य पद पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं. अहमद खान डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के बीएड फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं. वह जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की है.

स्टूडेंट्स के बीच जाकर रखी अपनी बातें

इस चुनाव में उनकी मौजूदगी खास रही है. असल में उन्होंने चुनाव प्रचार में भी अपनी शारीरिक चुनौती को बाधा नहीं बनने दिया. स्टूडेंट्स पाॅलिटिक्स के माध्यम से विद्यार्थियों के हितों की आवाज उठाने को लक्ष्य मानते हुए वह स्टूडेंट्स के बीच जाते रहे और स्टूडेंट्स की परेशानी को सुनने को लेकर काफी चर्चा में रहे.

13 मतदान केंद्र बनाए गए थे

AMU छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए थे. ये मतदान केंद्र संबंधित फैकल्टी और कॉलेजों में बनाए गए थे. चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कुल 22 हजार मतदाता रजिस्टर्ड हैं, जिनके लिए 23 हजार बैलेट पेपर छपवाए गए थे. तो वहीं मतदान के लिए 65 मतपेटियों का इस्तेमाल किया गया.चुनाव में पांच अलग-अलग रंगों के मतपत्र का प्रयोग किया गया.

अध्यक्ष पर पर भाग्य अजमा रहे हैं 9 कैंडिडेट्स

AMU छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानद सचिव, कैबिनेट सदस्य समेत AMU कोर्ट सदस्य निर्वाचित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. कुल 133 कैंडिडेट्स चुनाव में भाग्य अजमा रहे हैं. इसमें सेअध्यक्ष पद पर 9, उपाध्यक्ष पद पर 7, मानद सचिव (सेक्रेटरी) पद पर 3, कैबिनेट सदस्य पद पर 46 और AMU कोर्ट सदस्य पद पर 68 कैंडिडेट्स भाग्य अजमा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button