CISCE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट, 9 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 स्टूडेंट शामिल होंगे. ICSE परीक्षा में करीब 2.70 लाख और ISC में 1.10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होगी. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेंगी.
परीक्षाएं भारत के साथ विदेशों में भी आयोजित की जाएंगी. दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा.
ICSE में 76 और ISC में 60 विषयों की परीक्षा
CISCE की दोनों बोर्ड परीक्षाओं में अलग-अलग विषयों के पेपर आयोजित किए जाएंगे. ICSE यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 76 विषय या पेपर शामिल होंगे. वहीं, ISC यानी कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए 60 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इन विषयों में अलग-अलग एकेडमिक क्षेत्रों से जुड़े पेपर शामिल हैं. इससे स्टूडेंट्स को अपने चुने हुए विषयों के अनुसार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा.
The Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) has announced the schedule for the Indian Certificate of Secondary Education (ICSE Class X) and Indian School Certificate (ISC Class XII) Year 2027 Examinations.
A total of 379,980 candidates will appear for the two examinations, reaffirming the CISCE’s extensive reach and its continued commitment to delivering credible, fair and high-quality school-level assessments.
The ICSE Year 2027 Examination will see 2.70 lakh candidates from 3,106 affiliated schools, while more than 1.1 lakh candidates from 1,651 schools will appear for the ISC examination.
The ICSE examination will cover 76 subjects / papers, while the ISC examination will feature 60 subjects, reflecting the breadth and diversity of academic disciplines offered by CISCE.
The ICSE Year 2027 Examination will commence on Monday, 15 February 2027, and conclude on Wednesday, 31 March 2027. The examination will be conducted across 2,835 examination centres in India and overseas.
— ANI (@ANI) November 10, 2026
15 फरवरी से शुरू होंगी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं
वर्ष 2027 की ICSE यानी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. यह सोमवार का दिन होगा. परीक्षाओं का समापन बुधवार, 31 मार्च 2027 को किया जाएगा. इस तरह स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए पहले से अपना शेड्यूल बनाने का समय मिलेगा.
भारत और विदेशों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
CISCE के अनुसार, वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा का आयोजन भारत और विदेशों में कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इन केंद्रों पर विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित होगी. काउंसिल का कहना है कि वह निष्पक्ष और विश्वसनीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो जारी डेटशीट के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं.




