उत्तर प्रदेश

Microsoft आउटेज से हुआ नुकसान? कंपनी वापस करेगी आपका पैसा, बस करना होगा ये काम

लगभग 36 घंटे तक माइक्रोसॉफ्ट सर्विस प्रभावित होने के बाद अब सेवाएं नार्मल हो गई हैं. Microsoft में आई तकनीकी खामी के कारण से दुनियाभर के लाखों आम यूजर्स और कंपनियों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा, खासकर उन लोगों को जो डेलीलाइफ के काम और ईमेल के लिए Microsoft 365 पर निर्भर रहते हैं. सर्विस सही होने के बाद अब काम तो पटरी पर लौट आया है, लेकिन सवाल यह है कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस बंद होने के बदले क्या आपको कंपनी की ओर से कोई मुआवजा मिल सकता है? आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट अपने आप किसी के अकाउंट में पैसे वापस नहीं डालेगा, बल्कि इसके लिए आपको खुद ही क्लेम करना होगा.

Microsoft दे सकता है 100% तक सर्विस क्रेडिट

Microsoft के बिजनेस सब्सक्रिप्शन लेने वाले कस्टमर्स के लिए कंपनी का एक सर्विस लेवल एग्रीमेंट यानी SLA है. इस एग्रीमेंट के तहत Microsoft 365 की Exchange Online और Outlook जैसी सर्विस के लिए कंपनी हर महीने 99.9 फीसदी अपटाइम देने का वादा करती है. अगर कंपनी इस फिक्स टाइम को पूरा नहीं कर पाती है, तो पात्र बिजनेस कस्टमर्स सर्विस क्रेडिट के लिए क्लेम कर सकते हैं.

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Microsoft सीधे बैंक अकाउंट में पैसे नहीं भेजता है. बल्कि कंपनी भविष्य के सब्सक्रिप्शन बिल में छूट के रूप में क्रेडिट दे सकती है. सर्विस कितनी देर तक प्रभावित रही, इसे आधार बनाते हुए 25 फीसदी, 50 फीसदी या 100 फीसदी तक क्रेडिट कंपनी दे सकती है.

लेकिन माइक्रोसॉफ्ट की यह सुविधा सभी यूजर के लिए नहीं है. Microsoft 365 Business, Exchange Online और Teams Premium जैसे पात्र बिजनेस प्लान इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स ही इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, Microsoft 365 Personal और Family प्लान लेने वाले आम यूजर्स को बिजनेस SLA का लाभ नहीं मिलेगा. वे रिफंड के लिए अपील तो कर सकते हैं, लेकिन इसे मंजूर करना पूरी तरह Microsoft के फैसले पर निर्भर होगा.

ऐसे कर सकते हैं मुआवजे के लिए क्लेम

अगर किसी बिजनेस ने Microsoft से सीधे सब्सक्रिप्शन खरीदा है तो वह Microsoft 365 Admin Centre के माध्यम से अपने क्लेम कर सकता है.

इसके लिए सबसे पहले Microsoft 365 Admin Centre में साइन इन करना होगा.

अब Billing सेक्शन में जाकर Bills & Payments पर क्लिक करें और अपने सब्सक्रिप्शन की डिटेल्स चेक करें.

अब Help & Support ऑप्शन के माध्यम से Microsoft सपोर्ट से संपर्क करें.

Contact Support पेज पर जाकर Email वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें.

यहां आउटेज का टाइमपीरियड, प्रभावित सर्विस, यूजर्स की संख्या और उनकी लोकेशन की डिटेल्स दें.

क्लेम में इन Incident ID का जिक्र करना भी सही हो सकता है, Exchange के लिए EX1550543, Outlook के लिए MO1550821 और Teams के लिए TM1550488.

31 दिसंबर तक है मौका

रिक्वेस्ट जमा होने के बाद Microsoft एक केस नंबर देगा. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि क्लेम मंजूर हो गया है. कंपनी जांच के बाद तय करेगी कि कस्टमर सर्विस क्रेडिट पाने के योग्य है या नहीं. वहीं जिन बिजनेस कस्टमर ने Cloud Solution Provider यानी CSP पार्टनर या किसी दूसरे रीसेलर से सब्सक्रिप्शन लिया है, उन्हें उसी प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा.
क्लेम करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2026 है. यानी 12 नवंबर को हुए आउटेज के लिए पात्र बिजनेस कस्टमर्स को इस तारीख तक अपना क्लेम करना होगा.

ये भी पढ़ेंः एक राउटर, 5 घंटे का संकट और 20 हजार फ्लाइट प्रभावित! अमेरिका के एविएशन सिस्टम में क्या हुआ?

ये भी पढ़ेंः Amazon पर मिलेगा हर सवाल का जवाब! कंपनी ला रही नया सिस्टम, दूसरी वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत होगी खत्म

Related Articles

Back to top button