जब सिंगर सुदेश भोसले को लोग समझने लगे थे आशा भोसले का बेटा, शेयर किया थ्रोबैक किस्सा

Singer Sudesh Bhosle and Asha Bhosle: बॉलीवुड सिंगिंग के इतिहास में कई सारे ऐसे दिग्गज सिंगर्स रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सारे स्टेज शोज किए हैं. आज भले ही हम दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के शोज के लिए हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन ये चलन कोई नया नहीं है. मुकेश और रफी साहब के जमाने से स्टेज शोज होते रहे हैं. किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले ने भी कई स्टेज शोज किए हैं. 75 साल की उम्र के बाद भी के जे येशुदास ने ऑस्ट्रेलिया और दुबई समेत कई देशों में शोज किए हैं. इस लिस्ट में सुदेश भोसले का नाम भी आता है.
सुदेश भोसले के पास दिग्गज सिंगर्स की आवाज में गाना गाने की अद्भुत क्षमता है. इस वजह से उनकी डिमांड विदेश के शोज में भी बहुत ज्यादा रहती है. सिंगर ने लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले के साथ कई सारी परफॉर्मेंस दी हैं. दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी बहुत खास थी. अब सुदेश ने आशा ताई को याद किया है और उनके साथ की अपनी खास बॉन्डिंग का खुलासा किया है.
सुदेश भोसले ने क्या कहा?
सुदेश भोसले और आशा भोसले के बीच में इतनी शानदार बॉन्डिंग थी कि आशा भोसले उनके बगैर कभी भी स्टेज शोज के दौरान डुएट नहीं परफॉर्म करती थीं. वहीं कई लोग तो ये भी समझने लगे थे कि सुदेश भोसले सिंगर आशा भोसले के ही बेटे हैं. इस बात पर सुदेश ने कहा- हां कई लोग ऐसा समझते थे कि मैं आशा ताई का ही बेटा हूं. यहां तक कि मुझे भी ऐसा ही महसूस होता था. लेकिन अगर लोग आशा ताई के प्वाइंट ऑफ व्यू से इस बात को देखते तो वे ऐसा ना समझते.
ये भी पढ़ें- जब पेट में थीं आलिया भट्ट तब दिन में 100 सिगरेट पी जाया करती थीं सोनी राजदान, शेयर किया गुमराह फिल्म की शूटिंग का किस्सा
क्यों सिर्फ सुदेश के साथ डुएट गाती थीं आशा भोसले?
सुदेश ने आशा संग स्टेज परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए कहा- ”मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं कि साल 1986 के बाद से पिछले 40 सालों में आशा जी ने कभी भी मेरे बिना स्टेज पर डुएट सॉन्ग नहीं गाया. अगर मैं किसी शो में उनके साथ नहीं जा पाता था तो वे कहती थीं कि आज तुम शो में नहीं हो. तो मैं कुछ सोलो गाने गाकर बेकस्टेज चली जाऊंगी. मैं तुम्हारे बिना किसी दूसरे के साथ डुएट नहीं गा सकती हूं.” आगे सिंगर ने कहा- मैं आशा ताई से आमतौर पर ये पूछता भी था कि वे मेरे सिवा किसी और के साथ डुएट क्यों नहीं गाती हैं. तो इसपर वो बस एक ही जवाब देती थीं. वे कहती थीं- बस यूंही. दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को अंतिम सांस ली थी.




