मनोरंजन

Harry Potter Series: ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के एपिसोड कब-कब रिलीज होंगे? यहां देखिए पूरा शेड्यूल

Harry Potter Series: बड़े पर्दे पर कई सालों तक पूरी दुनिया में लोगों को दीवाना बनाने के बाद अब हैरी पॉटर की दुनिया ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ के नाम से एचबीओ एक वेब सीरीज बना रहा है, जिसकी रिलीज़ डेट पर अब बड़ी जानकारी सामने आ गई है. 8 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज क्रिसमस डे पर रिलीज़ होगी, लेकिन सभी एपिसोड देखने के लिए दर्शकों को फरवरी 2027 तक का इंतजार करना पड़ेगा.

‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ का पहला सीजन क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर से एचबीओ मैक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इस सीरीज में डॉमिनिक मैकलाफलिन हैरी पॉटर का किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने ये पहले ही कंफर्म किया है कि सीरीज 25 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. हालांकि अब फिल्मबजर की रिपोर्ट में बताया गया है कि बाकी के 7 एपिसोड हर रविवार को रिलीज़ किए जाएंगा. वहीं पहले सीजन का फिनाले एपिसोड वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2027 को रिलीज़ किया जाएगा.

किस दिन आएगा कौन सा एपिसोड

  • एपिसोड 1: 25 दिसंबर
  • एपिसोड 2: 3 जनवरी
  • एपिसोड 3: 10 जनवरी
  • एपिसोड 4: 17 जनवरी
  • एपिसोड 5: 24 जनवरी
  • एपिसोड 6: 31 जनवरी
  • एपिसोड 7: 7 फरवरी
  • एपिसोड 8: 14 फरवरी

दूसरे सीजन का भी हो चुका है ऐलान

हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. सीरीज का पहला सीजन जेके रोलिंग के पहले उपन्यास ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ की स्टोरी पर बेस्ड होने वाला है. स्टोरी की शुरुआत हैरी पॉटर को इस बात का पता चलने से होती है कि वो एक जादूगर है. इसके बाद उसे हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में पढ़ाई करने का न्योता मिलता है. हॉगवर्ट्स में हैरी की मुलाकात रॉन और हर्माइनी से होती है. वहां उसकी नए दोस्त बनते हैं और वो धीरे-धीरे फिलॉसफर्स स्टोन से जुड़े रहस्य का पता लगाने लगता है. पहले सीजन के बाद एचबीओ इसका दूसरा सीजन भी लाएगा, जो कि दूसरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स’ पर बेस्ड होगी.

Related Articles

Back to top button