देश

उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर भक्तों ने उनसे स्वास्थ्य ,धन प्रकृति के प्रति आभार जताते हुए उनसे वरदान मांगा ।

 

डा o दिलीप कुमार झा वरिष्ठ पत्रकार,झारखंड ।

 

दिनाँक— 16/11/2026

 

 

गोड्डा। आज उगते हुए सूर्यदेव के बाल स्वरूप को 5बजकर 58मिनट पर अर्घ्य देने की परंपरा का पालन प्रारंभ किया बांस के कच्चे सूप ,डाले में भगवान के लिए मौसमी जड़, कंद फल फूल नारियल , खबौनी , कसारा , ईख आदि के साथ पहले दूध का अर्घ्य फिर शुद्ध जल का अर्घ्य दिया लोगों ने दंडवत देकर हवन कथा के साथ आरती देकर अपनी चार दिनों से चली आ रही व्रत का समापन किया । इतनी नियम निष्ठा श्रद्धा विश्वास के साथ साफ सफाई , आहार और आत्मशुद्धि ही इस व्रत की सबसे बड़ी विशेषता है जो औरों से इसे विशेष बनाती है ।सूर्यदेव की किरणे,, जल के साथ प्रकृति द्वारा उपहार स्वरूप तरह तरह के कंद फल दूध ,जल ,मानव निर्मित मिस्ठान समर्पित कर फिर खुद ग्रहण करना ये प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होकर समर्पित होना यही सनातन धर्म का मूल है इंसान ही नही सम्पूर्ण जीवों के साथ एक आध्यात्मिक संबंध बना कर उसका अपने लिए उपयोग और उसकी रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं । यहां भी सभी धर्मावलंबियों ने विधि विधान के साथ आज पूजा अर्चना समाप्त करते हुए छठी मैया और सूर्यदेव को दंडवत नमस्कार कर उनसे अपने साथ परिवार समाज राज्य और देश के लोगों के लिए सुख ,स्वास्थ्य ,शांति ,निरोगी काया रखने की प्रार्थना की । जहां गंगा मैया का प्रवाह था लोगों ने गंगा किनारे ,जहां स्थानीय नदियां थी जहां तालाब थे वहां और जहां कुछ भी नजदीक उपलब्ध नहीं था कृत्रिम तालाब का निर्माण कर उस जल में खड़े होकर पहले दिन अस्ताचल सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पुनः दूसरे दिन उदीयमान सूर्य देव के बाल स्वरूप का दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दिया गया ।

वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वाह हम आज भी करते आ रहे हैं जो 1950/60ईस्वी के दशक में कुछ शाकल द्वीपीय ब्राम्हण ही करते थे जो आयुर्वेद चिकित्सा में माहिर थे जड़ी बूटियों से इलाज करते थे वही सूर्यदेव को अपना गोतिया बताते थे उन्हें इस पूजा की विशेष जानकारी होती थी और सारे आदमी उनका अनुसरण करते थे , उन्हीं के द्वारा ये पूजा संपन्न कराए जाते थे लेकिन आज ये पूजा अब घर घर में अपनाई जाने लगी है ।

गोड्डा के चित्रगुप्त कॉलोनी में आज विभिन्न घाटों का निरीक्षण के पश्चात आकर यहां अर्घ्य समर्पित कर प्रसाद पाने का सुअवसर मिला । जहां व्रति पम्मी कश्यप और योगेश झा सहित उनके परिवार और समाज के लोग इस पूजा में उपस्थित हुए कुछ दूसरे राज्य से भी भक्त आए थे धूमधाम से इस व्रत को नियम निष्ठा से पूर्ण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button