शिक्षा

JEE Main 2027: एग्जामिनेशन हॉल में ये करने से बचें… रद्द तक हो सकता है रिजल्ट

JEE Main 2027: ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है. 16 नवंबर तक 7 लाख से अधिक कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर चुके हैं. तो वहीं बिना लेट फीस के 22 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. कुल जमा जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्राेसेस अपने समापन की ओर है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स अब एग्जाम की तैयारी भी शुरू कर देंगे. इन तैयारियाें के तहत जितना महत्वपूर्ण सिलेबस है. उतना ही महत्वपूर्ण कैंडिडेट्स का एग्जामिनेशन हॉल में व्यवहार और आचरण भी है. मसलन, जेईई मेन देते समय में सतर्कता बेहद ही जरूरी है. असंदिग्ध आचरण, व्यवहार यानी अनुचित गतिविधियों की वजह से कैंडिडेट्स का रिजल्ट तक रद्द हो सकता है.

आइए, जानते हैं कि जेईई मेन एग्जामिनेशन हॉल में ऐसी कौन सी हरकतें करने से बचने की जरूरत है, जो रिजल्ट तक रद्द करवा सकती हैं. विस्तार से पूरा मामला जानते हैं.

अनुचित साम्रियों के प्रयोग से बचें: जेईई मेन एग्जामिशन हॉल में पहुंचते ही चाहिए कि वह अनुचित बताई गई सामग्री को जमा करा दें. मसलन, अगर किसी कैंडिडेट्स के पास कोई सामग्री है, जिस पर रोक है. (इसमें स्टेशनरी का सामान, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, कैलकुलेटर वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ी शामिल हैं) उसे जमा करा दें. एग्जाम हॉल में अगर ये किसी कैंडिडेट्स के पास मिलती हैं तो दंडात्मक हो सकता है.

परीक्षा के दौरान बातचीत: जेईई एग्जाम शुरू होते ही ये सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में दूसरे कैंडिडेट्स से बातचीत नहीं करें. अगर किसी वस्तु की आवश्यकता है तो केंद्र अधीक्षक से संपर्क करें, लेकिन किसी भी दूसरे कैंडिडेट्स से नहीं मांगे. वहींपरीक्षा के दौरान दूसरों की मदद करना भी खतरनाक हो सकता है.

दूसरे कैंडिडेट्स की स्क्रीन देखना: जेईई एग्जामानिशन हॉल में दूसरे कैंडिडेट्स की स्क्रीन देखना दंडात्मक कार्रवाई की श्रेणी में आता है. मसलन,परीक्षा के दौरान दूसरे की स्क्रीन में झांकना, फुसफुसाना, नकल करना, हाथों या डेस्क पर लिखना, इशारों से बात करना भी अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आता है.

जाली दस्तावेजाें का प्रयोग: इसके साथ ही जेईई में शामिल होने के दौरान एडमिट कार्ड, स्व-घोषणा पत्र, स्कोरकार्ड, आधार कार्ड, या सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी कोई भी दस्तावेज में हेरफेर करना, जाली दस्तावेज बनाना या उनमें बदलाव करना भी अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आता है.

सिस्टम को हैक करने की कोशिश: जेईई CBT मोड में होता है. एग्जामिनेशन हॉल में स्क्रीन का फोटो या स्क्रीनशॉट लेना, सिस्टम को हैक करने की कोशिश, USB या हैकिंग टूल्स का इस्तेमाल करना, स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए नकल करना भी अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आता है.

अनुचित व्यवहार करते हुए पकड़े गए तो क्या होगा?

जेईई मेन एग्जामिनेशन हॉल में अगर कोई कैंडिडेट अनुचित व्यवहार, संदिग्धि गतिविधि करते हुए पकड़ा जाता है तो वह दंडनीय हो सकता है. नियमानुसार ऐसे कैंडिडेट्स के खिलाफ अनुचित साधनों (UFM) का मामला दर्ज किया जाता है. ऐसे मामलों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई जाती है. सिफारिश के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.मसलन, कैंडिडेट्स का एग्जाम तक रद्द किया जा सकता है. इसके साथ ही ऐसे कैंडिडेट्स पर तीन साल तक का प्रतिबंध तक लगाया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button