शिक्षा
पेपर लीक नेशनल इश्यू, पंजाब ने की थी हाई पावर्ड कमेटी बनाने की मांग, अभी आई है चिट्टी, TV9 सम्मेलन में बोले बेंस

TV9 भारतवर्ष के पंजाब सत्ता सम्मेलन में AAP का शिक्षा मिशन नाम से आयोजित सेशन को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बेंस ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पेपर लीक को नेशनल इश्यू बताया. उन्होंने बताया कि उन्होंने बीती पेपर लीक के मामलों के दौरान भारत सरकार से सभी शिक्षा राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की एक हाई पावर्ड कमेटी बनाने की मांग की थी. इस पर उस दौरान अमल नहीं किया गया, लेकिन अभी उन्हें एक चिट्टी मिली है, जिसमें उन्हें बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि वह जाएंगे और पेपर लीक रोकने को लेकर अपने विचार करेंगे. उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक एक नेशनल इश्यू है.
खबर अपडेट हो रही है.




