शिक्षा

डीयू के सत्यवती कॉलेज में प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया, छात्रा से अनुचित व्यवहार का आरोप

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सत्यवती कॉलेज में एक प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजे जाने का मामला सामने आया है. सत्यवती कॉलेज प्रशासन की तरफ से प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया है. प्रोफेसर के खिलाफ ये एक्शन शिकायत के बाद लिया गया है. प्रोफेसर पर कॉलेज की ही एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप है. छात्रा की तरफ से शिकायत किए जाने के बाद काॅलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. वहीं शिकायत की जांच आंतरिक शिकायत समिति (ICC) कर रही है.

आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि छात्रा की तरफ से कब शिकायत की गई. प्रोफेसर की पहचान को लेकर क्या इनपुट है. जानेंगे कि ICC में अब तक क्या-क्या हुआ है.

अक्टूबर की घटना, 2 नवंबर को हुई शिकायत

सत्यवती कॉलेज के संकाय सदस्यों के मुताबिक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार की ये कथित घटना 31 अक्टूबर को हुई थी. इसक घटना के तीन दिन बाद यानी 2 नवंबर को छात्रा की तरफ से कॉलेज प्रशासन को सौंपी गई. काॅलेज प्रशासन की तरफ से छात्रा की शिकायत आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को शिकायत सौंपी गई है. तो वहीं शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने बाद प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है.

कौन हैं आरोपी प्रोफेसर?

सत्यवती कॉलेज में छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोपी प्राेफेसर की पहचान अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कॉलेज में ही एसोसियट प्रोफेसर हैं. कॉलेज केएक संकाय सदस्य ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि आरोपी प्रोफेसर कॉलेज में उप-प्राचार्य पद के संभावित आवेदकों में भी शामिल थे.

ICC में अब तक क्या-क्या हुआ?

छात्रा की शिकातय पर सत्यवती कॉलेज की IIC ने जांच शुरू कर दी है. ICC शिकायत की सत्यता की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर ने छात्रा को सआदत हसन मंटो की कुछ रचनाएं भेजी थीं. हालांकि, यह किसी नियमित शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा भी हो सकता है. वहीं आरोपी प्रोफेसर ने ICC के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है. फिलहाल ICC मामले की जांच कर रही है, जो अभी जारी है.

डीयू में इससे पूर्व भी प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजा गया है

डीयू में प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजने का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भीदौलत राम कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को भी यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और शैक्षणिक प्रतिशोध की कथित धमकी से जुड़ी शिकायत के बाद जबरन छुट्टी पर भेजा गया था. उस मामले की जांच भी कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति कर रही है.

Related Articles

Back to top button