Apple या Samsung, किसका सॉफ्टवेयर है दमदार, पढ़ें iOS 27 और One UI 9 का कम्पेरिजन

डिजिटल युग में लोगों का स्मार्टफोन खरीदने का तरीका बदल रहा है. कुछ समय तक लोग फोन खरीदने से पहले सिर्फ कैमरा, बैटरी और डिजाइन ही देखते थे, लेकिन अब लोगों के लिए फोन का सॉफ्टवेयर भी काफी मायने रखता है. यही कारण है कि आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple और Samsung के बीच अब मुकाबला सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं रह गया है. स्मार्टफोन बनाने वाली दोनों ही कंपनियां अपने नए सॉफ्टवेयर के जरिए यूजर्स को बेहतरी एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही हैं. Apple का iOS 27 जहां तेज परफॉर्मेंस और एडवांस Siri पर फोकस करता है, तो वहीं Samsung का One UI 9 कस्टमाइजेशन, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के मामले में यूजर्स को नए ऑप्शन देता है. ऐसे में सवाल है कि दोनों में से कौन सा सॉफ्टवेयर ज्यादा बेहतर है? आइए आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं.
iOS 27 में क्या हुआ बदलाव?
Apple ने 14 सितंबर को अपने पात्र iPhone मॉडल्स के लिए iOS 27 अपडेट जारी कर दिया था. इस नए अपडेट में Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के साथ Liquid Glass डिजाइन में भी बदलाव कंपनी ने किया है. Apple ने इसको लेकर दावा किया कि नए सॉफ्टवेयर में ऐप्स 30 फीसदी तक तेजी से खुल सकते हैं. वहीं Photos ऐप में नई इमेज 70 फीसदी तक जल्दी ऐड की जा सकती हैं. इसके साथ ही AirDrop के जरिए फाइल ट्रांसफर करने की स्पीड भी 80 फीसदी तक बेहतर होने का दावा किया.
Liquid Glass इंटरफेस में भी यूजर्स को बदलाल का ऑप्शन मिला. कंपनी ने कहा कि अब यूजर अपनी पसंद के हिसाब से स्क्रीन पर दिखने वाले ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट को कम या ज्यादा कर सकेंगे.
Samsung One UI 9 में मिलेंगे ज्यादा विकल्प
Samsung का One UI 9 खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट हो सकता है, जो फोन पर एक साथ कई काम करना पसंद करते हैं. इसमें यूजर्स को स्प्लिट स्क्रीन के जरिए 2 या 3 ऐप एक साथ चलाने का ऑप्शन मिलता है. इससे किसी दूसरे ऐप पर जाने के लिए बार-बार स्क्रीन बदलने की जरूरत नहीं होगी.
इसके साथ ही Samsung DeX को भी और एडवांस किया गया है. इसकी सहायता से ऐप्स की विंडो को स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से सेट किया जा सकता है. Galaxy Z Flip8 में कवर स्क्रीन के विजेट को बिना फोन खोले जोड़ने, हटाने और अपनी पसंद के हिसाब से मैनेज करने की भी सुविधा मिलती है.
AI के मामले में कौन आगे?
बात करें AI फीचर्स की तो Apple ने Siri को ज्यादा एडवांस बनाने पर काम किया है. Siri यूजर्स के मैसेज, ईमेल और फोटो से जुड़ी जानकारी समझकर सवालों के जवाब देने में मदद कर सकती है. साथ ही स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को समझकर उससे जुड़े सवालों का भी रिप्लाई कर सकती है.
दूसरी ओर Samsung ने Galaxy AI में Now Nudge, My FanCam, Photo Assist और Now Brief जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं. Now Nudge यूजर के काम के हिसाब से सजेशन देता है. वहीं Photo Assist की सहायता से बोलकर फोटो में चेंज किया जा सकता है.
किसका सॉफ्टवेयर है बेहतर?
कनेक्टिविटी के मामले में Apple का इकोसिस्टम ज्यादा बेहतर है. AirDrop, Handoff और Universal Clipboard की सहायता से iPhone, iPad और Mac के बीच काम आसान हो जाता है. वहीं Samsung अपने Galaxy फोन, टैबलेट, वॉच और ईयरबड्स के साथ Windows पीसी से भी सही कनेक्ट करता है.
कुल मिलाकर iOS 27 उन लोगों के लिए परफेक्ट हो सकता है, जिन्हें आसान इंटरफेस और Apple डिवाइस के बीच बेहतर तालमेल चाहिए. वहीं One UI 9 ज्यादा कस्टमाइजेशन, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स चाहने वालों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. दोनों में से किसे सेलेक्ट करना है, यह पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.
ये भी पढ़ेंः फ्री में मिलेगा Amazon Prime! Airtel, Jio और Vi के इन रिचार्ज प्लान्स में मिल रहा ऑफर, ये रही डिटेल्स
ये भी पढ़ेंः Google Chrome की पुरानी स्क्रीन से हो गए हैं बोर? मिनटों में लगाएं अपनी फोटो, बदल जाएगा ब्राउजर का लुक



