शिक्षा

MBBS की पढ़ाई से भी महंगी है दिल्ली में नर्सरी की फीस, ये हैं 5 सबसे महंगे प्राइवेट स्कूल

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एकेडमिक सेशन 2027-28 के लिए नर्सरी एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है. मसलन, प्राइवेट स्कूलों ने प्री प्राइमरी क्लास में एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू किया है. इसी कड़ी में दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी क्लासेस में एडमिशन के लिए 1 दिसंबर से आवेदन किया जा सकता है, जिसे देखते हुए इन दिनों पैरेंट्स प्राइवेट स्कूलों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन प्राइवेट की तलाश चर्चाओं और चिंताओं तक पहुंच रही है. इसका कारण कुछ प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी क्लास की फीस MBBS की पूरी पढ़ाई से अधिक होना है.

आइए, जानते हैं कि MBBS की फीस कितनी है. साथ ही जानेंगे कि MBBS की पढ़ाई का खर्च और नर्सरी की फीस की तुलना की वजह क्या है. इसके साथ ही दिल्ली के 5 महंंगे प्राइवेट स्कूलों के बारें में जानेंगे.

MBBS कराने में कितना आता है खर्च?

12वीं के बाद 5 साल का MBBS किया जा सकता है. MBBS में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को NEET UG पास करना होता है. उसके स्कोर के आधार पर MBBS में एडमिशन होता है. NEET UG में टॉप स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स को AIIMS समेत दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है. तो वहीं बाकी कैंडिडेट्स को प्राइवेट कॉलेज से MBBS करना होता है.

AIIMS दिल्ली में MBBS की फीस की बात करें तो 5 साल की ट्यूशन फीस का खर्च 6 हजार रुपये से कम है. तो वहीं बाकी सरकारी कॉलेजों से भी 5 साल का MBBS अधिकतम 50 से 60 हजार रुपये ट्यूशन फीस चुकाकर पूरा किया जा सकता है. वहीं प्राइवेट मेडिकल काॅलेजों से 5 साल का MBBS अधिकतम 1 करोड़ रुपये में पूरा किया जा सकता है. इस तरह से समझें तो 20 लाख रुपये एक साल की फीस प्राइवेट कॉलेजों में मेडिकल काॅलेजों में है.

दिल्ली के इन प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी की फीस भी जान लें

अमेरिकन एंबेसी स्कूल को दिल्ली के सबसे महंगे प्राइवेट स्कूलों में शामिल किया जाता है. चाणाक्यपुरी स्थित अमेरिकी दूतावाास परिसर में स्थित अमेरिकन एंबेसी स्कूल में किंडरगार्डन से 5वीं क्लास की फीस USD 32,260 यानी लगभ 30 लाख रुपये सालाना है. यानी कि किंडरगार्डन से 5वीं क्लास तक में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को एक साल की पढ़ाई के लिए 30 लाख रुपये का भुगतान फीस के तौर पर करना होता है. इस स्कूल में मुख्य तौर पर अमेरिकी दूतावास में नौकरी करने वाले कर्मियों के बच्चों को मिलता है. हालांकि बच्ची हुई सीटों में बाहरी बच्चों को एडमिशन मिलता है. स्कूल में अमेरिकन सिलेबस के हिसाब से ही पढ़ाई होती है.

द ब्रिटिश स्कूल को भी दिल्ली के सबसे महंगे स्कूलों की श्रेणी में रखा जाता है. चाणाक्यपुरी स्थित ब्रिटिश दूतावास कैंपस में स्थित द ब्रिटिश स्कूल में एडमिशन के लिए हर साल कॉम्पिटशन होता है. द ब्रिटिश स्कूल में नर्सरी एडमिशन के लिए 13 लाख रुपये की फीस चुकानी होती है. इसके साथ ही 259,000 रुपये तीन महीने की फीस अलग से है. इस तरह 13 लाख से अलग 10 लाख रुपये नर्सरी क्लास में फीस के चुकाने होते हैं.

वसंत वैली स्कूल को भी दिल्ली के महंगे प्राइवेट स्कूलों की श्रेणी में रखा जाता है. इस स्कूल में नर्सरी फीस की बात करें तो वह लगभग 17 हजार रुपये महीना है. पूरे साल की फीस 2 लाख से ज्यादा है. फीस तीन महीने में ली जाती है. ट्यूशन फीस के अलावा 50 हजार रुपये का एनुअल चार्ज डेवलेपमेंट फीस भी देनी होती है.

मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड भी दिल्ली के महंगे प्राइवेट स्कूलों में शुमार है. स्कूल की नर्सरी फीस लगभग 17 हजार रुपये महीना है. इसके आलावा एडमिशन फीस और अन्य खर्च भी 50 हजार रुपये तक है.

संस्कृति स्कूल, चाणाक्यपुरी को भी दिल्ली के महंगे प्राइवेट स्कूलाें की श्रेणी में रखा जाता है. इस स्कूल में नर्सरी की फीस लगभग 19 हजार रुपये महीना है. इस तरह 2 लाख से अधिक सालाना फीस चुका कर नर्सरी की पढ़ाई पूरी की जा सकती है.

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी की औसतन फीस कितनी है?

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी की औसतन फीस की बात करें तो वह भी AIIMS दिल्ली से 5 साल का MBBS पूरा करने से अधिक है. असल में दिल्ली के प्राइवेट स्कूल नर्सरी क्लास की औसतन फीस 7 हजार रुपये से 10 हजार रुपये महीना वसूलते हैं. इस तरह से नर्सरी की सालाना फीस 80 हजार से 1.20 लाख रुपये तक है.

MBBS की पढ़ाई का खर्च और नर्सरी की फीस की तुलना

अब सवाल ये ही है कि आखिर MBBS की पढ़ाई का खर्च और नर्सरी की फीस की तुलना क्यों की जा रही है. इसका कारण समझने के लिए दोनों कोर्सों का स्वरूप समझना होगा. असल में MBBS एक प्रोफेशनल कोर्स है, जबकि नर्सरी एंट्री क्लास है. ऐसे में दोनों क्लास की फीस में इतना अंतर पैरेंट्स के लिए चर्चा और चिंता का कारण बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button