मनोरंजन

अविनाश और ईशा की लव स्टोरी का हुआ The End, एक्ट्रेस की मां का ऑडियो वायरल

Avinash-Eisha : ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा इस वक्त अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबरे हैं कि अविनाश ने ईशा पर चीट किया है, जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है. कुछ समय पहले दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के करीब एक महीने बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं. दोनों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन ईशा ने सोशल मीडिया पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद चर्चाएं और बढ़ गईं.

अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की मां का बताया जा रहा एक कथित वॉइस नोट वायरल हो रहा है. इसमें महिला ने दावा किया है कि अविनाश ने ईशा को धोखा दिया है. हालांकि, इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है.

ईशा की मां ने ऑडियो में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में महिला कहती सुनाई दे रही हैं, “उसने इसके लिए हामी भरी और फिर बातें आगे बढ़ीं, तो हम भी इसके लिए राजी हुए. वरना कोई मां अपनी बेटी को इस तरह किसी प्लेटफॉर्म पर ये सब बोलने के लिए नहीं भेजेगी. आज अगर अविनाश के खिलाफ कुछ कहा जाता, तो मैं उसके साथ खड़ी होती, क्योंकि वह मेरे परिवार का सदस्य बनने वाला था. लेकिन इस बीच जो धोखा हुआ और जो भी चीजें हुईं, अब उन बातों को फैलाने का कोई मतलब नहीं है.”

ऑडियो में महिला आगे ईशा के मुश्किल समय और परिवार के सपोर्ट के बारे में भी बात करती सुनाई देती हैं. वह कहती हैं, “आज मेरी बेटी जिस तकलीफ से गुजरी और जिस तरह से हमारे परिवार ने उसे संभाला, वह किस दर्द में थी, हमारे घर का माहौल कैसा था और हम किस तरह उसकी मानसिक स्थिति को शांत रखने की कोशिश कर रहे थे, यह दूसरे लोग नहीं जानते.” वह आगे कहती हैं, “लोगों को सिर्फ यह दिखाई दिया कि मां ऐसा करती है और वैसा करती है, लेकिन यह नहीं दिखा कि जब बेटी के साथ खड़े होने की बात आती है, तो उसके माता-पिता और परिवार ही सबसे पहले आगे आते हैं.”

View this post on Instagram

A post shared by Nizwa (@celeb_scoops)

कैसे शुरू हुई अविनाश और ईशा के रिश्ते की चर्चा?

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती की चर्चा ‘बिग बॉस 18’ में साथ नजर आने के बाद से ही होती रही है. दोनों की मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी. हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आए हैं. लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सामने आने के बाद फैंस को उनके रिश्ते पर शक होने लगा. इस वीडियो में अविनाश कहते सुनाई देते हैं, “मैं अपनी जिंदगी में ईशा के होने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.” इस पर ईशा उनसे कहती हैं, “आगे तो बोलो.” इसके बाद अविनाश कहते हैं, “आई लव यू, बेबी.” यह सुनकर ईशा शरमा जाती हैं और जवाब देती हैं, “ओके, आई लव यू टू.”

इस वीडियो के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब ईशा के अकाउंट से अविनाश को अनफॉलो किए जाने और उनकी मां के बताए जा रहे कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. हालांकि, धोखे के आरोपों और ब्रेकअप की खबरों पर दोनों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Related Articles

Back to top button