मनोरंजन

दिवाली के खास मौके पर करिश्मा तन्ना ने दिखाई बेटे की पहली झलक, शेयर की तस्वीरें

वेब सीरीज 'स्कूप' में नजर आने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिवाली की खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने बेटे की पहली झलक शेयर की है. 
करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें वो बेटे वेद और पति वरुण के साथ नजर आ रही हैं. तीनों ने मैचिंग आउटफिट पहने हैं. करिश्मा और वरुण बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. 
करिश्मा और वरुण एक तस्वीर में बेटे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन सभी फोटोज में एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. धोती-कुर्ते में करिश्मा का बेटा काफी क्यूट नजर आ रहा है. 

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- इस साल हम अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य के लिए एक और दीया जला रहे हैं. वेद की पहली दिवाली मुबारक. हम तीनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपका त्योहार खुशियों और प्यार से भरा रहे.
बता दें कि करिश्मा ने 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया था. ये उनके लाडले की पहली दिवाली है. वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस 'कॉल मी बे' में स्पेशल अपीरियंस में नजर आई थीं.

Related Articles

Back to top button