South News: कीर्ति सुरेश को बैड टच करने पर ट्रोल हुए साउथ डायरेक्टर मिस्किन, एक्ट्रेस ने यूं बंद किया आलोचकों का मुंह

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को देशभर में खूब पसंद किया जाता है. अब वे एक कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस सत्यवान सावित्री नाम की फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में फिल्ममेकर मिस्किन भी उनके साथ अभिनय करते नजर आएंगे. हाल ही में चेन्नई में इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई. इस मौके पर मिस्किन ने कीर्ति को डोरोथी फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर एक गोल्डेन ज्वेलिरी भी गिफ्ट की. साथ ही उन्हें आशीर्वाद दिया.
लेकिन वीडियो में डायरेक्टर कीर्ति को मंच पर संबोधित करते हुए उनके घुटनों और माथे को छूते नजर आ रहे हैं. इसे देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका गलत मतलब निकाला और बैड टच का हवाला देते हुए मिस्किन को ट्रोल करने लगे. अब इसपर खुद कीर्ति ने रिएक्ट किया है.
कीर्ति सुरेश ने क्या कहा?
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी किया है. इसमें उन्होंने साफ किया है कि उनके और मिस्किन के बीच में बेटी और पिता का रिश्ता है. साथ ही उन्होंने दोनों के इस पवित्र रिश्ते के बारे में गलत सोचने वाले लोगों की क्लास लगाई है. कीर्ति ने कहा- सबसे पहले तो मैं ये जानना चाहती हूं कि मेरे चेहरे पर असहजता कहां नजर आ रही है. क्या आप ने मुझे और मिस्किन को ये कहते हुए नहीं सुना कि हम दोनों लोग आपस में एक पिता-बेटी की बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दूसरी बात कि मुझे अनकन्फर्टेबल कहते हुए कई लोग कह रहे हैं कि फिल्मों में भी हमें ऐसे छुआ जाता है तो पब्लिक में भी ऐसा होने पर हमें कोई असहजता नहीं होगी. भाईलोग, आपको चीजों को सही से समझने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें- Monster: सलमान खान की मॉन्स्टर में होगा धमाकेदार एक्शन, हॉलीवुड लेवल पर हुई तैयारी, फिल्म में किसकी एंट्री?
वर्क फ्रंट पर कीर्ति सुरेश
वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश के लिए साल 2026 अच्छा जा रहा है. पहले द पैराडाइज फिल्म से वे सुर्खियों में आईं. इसके बाद डोरोथी फिल्म में उनकी तारीफ की गई. अब एक्ट्रेस सत्यवान सावित्री में वकील के रोल में नजर आएंगी. वहीं वे कन्निवेडी, थोट्टम, राउडी जनार्दन, रफ्तार और जनवरी 12 विडुडाला जैसी फिल्म में नजर आएंगी. एक्ट्रेस कई सारे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं.



