उत्तर प्रदेश

अगला साल कोविड से भी भयानक होगा, घर में खाना और कैश जमा कर लो! AI रिसर्चर ने परिवार को दी ये सलाह

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI एक तरफ तो लोगों के काम को आसान बना रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इसको लेकर एक नई चिंता सामने आ रही है. AI के खतरों को लेकर कई टेक एक्सपर्ट्स भी चेतावनी दे रहे हैं. अब AI रिसर्चर निकोला जुर्कोविक ने एक ऐसी चेतावनी दी है, जिसने सबको चौंका दिया है. रिसर्चर निकोला का मानना है कि साल 2027 में हालात कोरोना महामारी से भी ज्यादा खराब हो सकते हैं. निकोला ने अपने परिवार को घर में करीब दो सप्ताह का राशन, पानी और नकदी रखने की सलाह दी है.

निकोला जुर्कोविक METR नाम की गैर लाभकारी संस्था में मेंबर ऑफ टेक्निकल स्टाफ हैं. यह संस्था एडवांस AI सिस्टम से जुड़े खतरों की जांच करती है. निकोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खुला पत्र शेयर किया है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि वह पिछले कई सालों से AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता में है. अब उन्हें लगता है कि इस बारे में लोगों को खुलकर बताने का समय आ गया है.

निकोला ने अपनी पत्र में लिखा है कि यह पहला मौका है, जब मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि हम अगला साल देख भी पाएंगे या नहीं. निकोला के अनुसार इस साल भी एआई सिस्टम ने कई बड़ी कंपनियों के डेटा में सेंध लगाकर नुकसान पहुंचाया है. अभी तक यह नुकसान सिर्फ पैसों तक सीमित था, लेकिन अगले साल यानी 2027 में यह इंसानों की जान पर भी आ सकता है.

उन्होंने एआई को लेकर इस खतरे के 3 बड़े कारण भी बताए हैं. पहला कारण है, एआई खुद ही बेकाबू होकर देश के जरूरी सिस्टम को हैक कर ले. दूसरा कारण है, कुछ गलत लोग AI की सहायता से जैविक हथियार बना लें. और तीसरा कारण है, दुनिया के बड़े नेता मशीनों को जरूरत से ज्यादा ताकत सौंप दें.

सख्त नियम की जरूरत

इन खतरों को लेकर निकोला का मानना है कि अगर जरूरी नियम नहीं बनाए जाते हैं, तो साल 2027 तक AI इंसानों से भी ज्यादा तेज हो जाएगा और अपने फायदे के लिए इंसानियत को समाप्त करने के लिए भी पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने यह भी चिंता जताई है कि अगले साल के आखिरी तक हालात इतने खराब हो सकते हैं कि लोग त्यौहार मनाने की स्थिति में भी न रहें.

निकोला का मानना है कि अगर इंसान बच भी गए, तो दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरी तरह से असर पड़ेगा. अगले दस सालों में ज्यादातर लोगों की नौकरियां जा सकती हैं और बेरोजदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी. पढ़ाई, करियर और परिवार बढ़ाने जैसी आम योजनाएं ठप पड़ सकती हैं.

घर में रखें 15 दिन का राशन

इसी डर को देखते हुए निकोला ने अपने परिवार को सलाह दी है कि वे घर में कम से कम दो हफ्ते का राशन और पानी रखें. इसके साथ ही जेब में कुछ नकद पैसे भी रखें, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग भी इस खतरे की चपेट में आ सकती है. निकोला के अनुसार से अगले साल आने वाला संकट कोरोना महामारी से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होगा.

दूसरे लोग भी दे चुके हैं चेतावनी

लेकिन निकोला का यह भी मानना है कि अभी संभलने का समय है. उन्होंने पूरी दुनिया में सख्त कानून बनाने की मांग की है, जिससे AI की इस अंधी दौड़ को कंट्रोल किया जा सके. बता दें कि निकोला अकेले नहीं है, जो एआई के खतरे की बात कर रहे हैं. AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन, योशुआ बेंगियो और ओपनएआई से जुड़े बड़े नाम भी लगातार यह चेतावनी दे रहे हैं कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के सुपर-इंटेलिजेंट एआई बनाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. वहीं, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई ने भी कहा है कि आने वाले एक से पांच साल में AI के कारण एंट्री लेवल की कई व्हाइट कॉलर नौकरियों पर खतरा आ सकता है.

ये भी पढ़ेंः नया फोन खरीदने का है प्लान तो रुक जाइए! अगले महीने आ रहे हैं Xiaomi, iQOO और Motorola के सबसे दमदार फोन

ये भी पढे़ंः अब फोन की छोटी स्क्रीन छोड़िए, TV पर देखिए Instagram Reels, आ रहा है नया फीचर

Related Articles

Back to top button