मनोरंजन

‘जिन्होंने पहला मौका दिया उनके लिए’…सूरज बड़जात्या के लिए अनुपम खेर ने लिखा भावुक नोट

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा पर राज किया है. अनुपम ने नेगेटिव रोल से लेकर कई अहम किरदार निभाए हैं. उनकी एक्टिंग के दर्शक भी कायल हैं. अब एक्टर सुरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना के दादा का रोल निभाया है. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. इस बीच एक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है.

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर ‘ये प्रोम मोल लिया’ में काम करने का अनुभव शेयर किया है. साथ ही ये भी बताया है कि उन्हें पहला ब्रेक भी राजश्री प्रोडक्शन ने ही दिया है. वीडियो में एक्टर काफी भावुक नजर आए हैं. उन्होंने फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के लिए भी मैसेज दिया है.आइए जानते हैं अनुपम ने और क्या कुछ कहा है.

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सूरज बड़जात्या के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने ही उन्हें पहला मौका दिया था. एक्टर कहते हैं- आप लोगों सोचते होंगे कि ये अनुपम सूरज के लिए इतनी वीडियो क्यों बनाता है. तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरी मां ने मुझे सिखाया है, जिन लोगों ने आपको जिंदगी में पहला मौका दिया उनके लिए जब भी खड़े होने का वक्त आए तो अकेले भी पूरी फौज की तरह खड़े हो जाओ.

सूरज के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट

इसके साथ ही एक्टर कैप्शन में लिखा- मेरे प्यारे सूरज, आज हमारी फ़िल्म ये प्रेम मोल लिया रिलीज़ हो रही है. और आज मुझे अपनी पहली फ़िल्म सारांश का दिन याद आ रहा है. राजश्री ने मुझे वो पहला मौका दिया था. भट्ट साहब ने मुझे डायरेक्ट किया था. उस दिन से आज तक, राजश्री की हर खुशी मुझे अपने घर की खुशी लगती है. अब आप ही बताइए, अपने घर की फ़िल्म रिलीज़ हो और मैं वीडियो न बनाऊं, ऐसा कैसे हो सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

सूरज, आपकी फ़िल्मों में जब पूरा परिवार एक साथ बैठता है, तो मुझे अपना घर याद आता है. आपने हमारे रिश्तों, हमारी परंपराओं और हमारे त्योहारों को इतने प्यार से परदे पर रखा है और इतने सालों में अच्छाई पर आपका भरोसा ज़रा भी कम नहीं हुआ. आज के दौर में ये कितनी कमाल की और अनोखी बात है! मुझे यक़ीन है कि बरसों बाद भी लोग ये प्रेम मोल लिया को याद करेंगे। कुछ किरदार हमें अपने घर के लोगों जैसे लगने लगते हैं. वो फिर हमारे साथ ही रहते हैं. आपको, मुझे और हमारी पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मेरे प्यार

Related Articles

Back to top button