मनोरंजन

Eetha: ‘ईठा’ का प्रमोशन करने पटना पहुंची श्रद्धा कपूर, अक्षरा सिंह से सीखी भोजपुरी, वीडियो वायरल

Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस कोल्हापुर गई थीं. वहीं अब श्रद्धा बिहार की राजधानी पटना पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ उनकी ‘ईठा’ को स्टार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह भी नजर आई हैं. दोनों एक्ट्रेसेस ने पटना के इवेंट में खूब धमाल मचाया है, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इतना ही नहीं प्रमोशन इवेंट के दौरान मल्टी टेलेंटेड श्रद्धा ने भोजपुरी भी बोली है.

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्ध कपूर और अक्षरा सिंह एक साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं. इस दौरान अक्षरा श्रद्धा को भोजपुरी सीखाती नजर आ रही हैं. अक्षरा भोजपुरी में एक डायलॉग बोलती हैं, जिसे श्रद्धा भी रीपीट कर रही हैं. श्रद्धा का ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

श्रद्धा कपूर ने बोली भोजपुरी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अक्षरा भोजपुरी में बोलती हैं पान में पान चखेला त मीठा, आ तूफान के नाच देखेला त ईठा. इसी लाइन को श्रद्धा भी रिपीट करती हैं. ( पान का स्वाद चखने पर ही पता चलता है और ईथा का जलवा देखने पर ही उसका मजा समझ आएगा). श्रद्धा की भोजपुरी सुन ऑडियंस भी उनका उत्साह बढ़ाती नजर आई है.

View this post on Instagram

A post shared by 𝑴𝒆𝒉𝒏𝒂𝒛 ✶ (@shraddhas_mehnaz)

ईठा से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं अक्षरा

बता दें कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सेट की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी थी. हालांकि, अक्षरा ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं बताया है. लेकिन वो श्रद्धा के साथ लावणी में मुकाबला करती नजर जरूर आएंगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

श्रद्धा कपूर की ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित हिंदी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है. ये 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में नाना पाटेकर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और अनंत जोशी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें: Maatrubhumi: बिना कट के रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि, मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, रनटाइम भी जानिए

Related Articles

Back to top button