चाहत फतेह अली खान के चेहरे पर लगी आग, लाइटर से खेलना पड़ा भारी, वायरल हुआ वीडियो

Chahat Fateh Ali Khan Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और एक समय पर अपने गाने ‘बदो बदी’ को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में रहे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा हैं. हमेशा वो अपने गाने से वायरल होते हैं, लेकिन इस बार वो कुछ ऐसा करते नजर आए कि उनके चेहरे के पास आग भड़क उठी. उनका वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो गया.
सामने आए वीडियो में चाहत फतेह अली खान लाइटर के जरिए अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऐसा देखा जाता है कि वो अपने दोनों हाथ में लाइटर लिए हुए हैं. वो एक लाइटर जलाते हैं और दूसरे लाइटर को अपने मुंह में लेकर तोड़ देते हैं. ऐसे में इस दौरान तेज आग पकड़ लेती. उनका मुंह आग की चपेट में आ जाता है. गनीमत ये रही है कि उस दौरान उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा.
चाहत फतेह अली खान का वायरल वीडियो
चाहते फतेह अली खान इंटरनेट की दुनिया में काफी फेमस हैं. जब भी उनका कोई नया गाना आता है, तो वो गाना पलभर में वायरल हो जाता है. उनके फनी अंदाज की वजह से लोग उनके गानों को काफी पसंद करते हैं, लेकिन अब वो अपने इस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग उनको लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि उनका असली नाम काशिफ राणा है. वो इंटरनेट पर काफी फेमस हैं. वो साल 2020 से ही सोशल मीडिया पर फनी अंदाज में सिंगिंग वीडियोज शेयर करते आ रहे हैं, लेकिन वो वायरल 2024 में हुए.
ये भी पढ़ें-
ग्रैमी 2027 में इस सिंगर को मिले 11 नॉमिनेशन, तमिल गाने ने रचा इतिहास
बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग करते थे सलमान, डायरेक्टर ने खोला राज
‘बदो बदी’ से बने इंटरनेट सेंसेशन
2024 में ‘बदो बदी’ के नाम से उनका गाना आया, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. इसी गाने ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया और वो सोशल मीडिया स्टार बन गए. आज के समय में लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और चाहत फतेह अली खान या फिर ‘बदो बदी’ वाले सिंगर के तौर पर ही पहचानते हैं.




