उत्तर प्रदेश

सिर्फ वेबसाइट खोलते ही हैक हो सकता है आपका iPhone! Telegram CEO ने दी बड़ी चेतावनी

अगर आप iPhone यूजर हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. इस दिनों साइबर खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. अभी तक हमें लगता है कि जब तक हम कोई संदिग्ध ऐप या फाइल डाउनलोड नहीं करते हैं, तब भी हमारा आईफोन सेफ है. लेकिन अब खतरा इससे कहीं ज्यादा आगे बढ़ गया है. मैसेजिंग ऐप Telegram के CEO पावेल डुरोव ने iPhone यूजर्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. चेतावनी में कहा गया है कि सिर्फ एक वेबसाइट खोलते ही आपका फोन हैक हो सकता है. खासकर उन लोगों पर खतरा ज्यादा है, जिनके iPhone का सॉफ्टवेयर पुराना है.

CEO पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए इस खतरे की चेतावनी जारी की है. पावेल ने दावा किया है कि बड़े स्तर पर आईफोन यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है. ऐसे में अगर आपके आईफोन में iOS का पुराना वर्जन चल रहा है तो आपका पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है. उन्होंने यूजर्स को जल्द से जल्द अपने आईफोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी है.

टेलीग्राम भी यूजर्स को भेज रहा अलर्ट

पावेल ड्यूरोव इस चेतावनी के बाद टेलीग्राम ने भी अपने ऐप के जरिए पुराने iOS वर्जन इस्तेमाल करने वाले आईफोन यूजर्स को अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है. कंपनी की तरफ से उन्हें आईफोन का सॉफ्टवेयर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने के लिए बोला जा रहा है.

बता दें कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद सिक्योरिटी खामियां हैकर्स के लिए रास्ता बना सकती हैं. कई बार यूजर्स को पता भी नहीं चलता कि उनके फोन की सिक्योरिटी में सेंध लग चुकी है. ऐसे में समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करना जरूरी हो जाता है.

वेबसाइट खोलने से कैसे हैक हो सकता है iPhone?

साइबर हैकर्स कई बार ऐसी वेबसाइट तैयार कर लेते हैं, जिनमें खास तरह का नुकसान पहुंचाने वाला वेब कंटेंट मौजूद होता है. अगर किसी आईफोन में पुराना iOS वर्जन है और उसमें सिक्योरिटी से जुड़ी कोई खामी मौजूद है, तो हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं. इस तरह के हमले में यूजर को कोई ऐप डाउनलोड करने या अपने फोन में अलग से कोई फाइल इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ संक्रमित वेबसाइट पर जाना या किसी संदिग्ध लिंक को खोलना भी खतरा हो सकता है.

Apple पहले भी इस तरह के साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है. कंपनी ने अपने सिक्योरिटी एडवाइजरी में बताया था कि रिसर्चर्स ने पुराने iOS वर्जन को टारगेट करने वाले वेब आधारित हमलों का पता लगाया है. इसके बाद Apple ने इन खामियों को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए थे और यूजर्स को फोन अपडेट करने की बात कही थी.

ऐसे सुरक्षित रखें अपना iPhone

आईफोन को इन खतरों से बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उसमें मौजूद लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करें. इसके लिए फोन की Settings में जाएं. यहां General पर टैप करने के बाद Software Update का ऑप्शन सेलेक्ट करें. अगर कोई नया अपडेट मौजूद है, तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.

इसके साथ ही आप Automatic Updates का भी ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. इससे फोन में जरूरी सिक्योरिटी अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो सकेंगे. साथ ही अनजान वेबसाइट और संदिग्ध लिंक खोलने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः अगला साल कोविड से भी भयानक होगा, घर में खाना और कैश जमा कर लो! AI रिसर्चर ने परिवार को दी ये सलाह

ये भी पढे़ंः नया फोन खरीदने का है प्लान तो रुक जाइए! अगले महीने आ रहे हैं Xiaomi, iQOO और Motorola के सबसे दमदार फोन

Related Articles

Back to top button