शिक्षा

BSEB 10th-12th Sent UP Exam Datesheet: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल जारी, कब से शुरू होंगे एग्जाम?

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दोनों कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. 12वीं की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सेंटअप परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. इसमें असफल रहने वाले विद्यार्थियों को 2027 की मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा.

दोनों परीक्षाएं दो पालियों में होंगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से

इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार, इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी. इंटर की सेंटअप परीक्षा में 19 नवंबर को पहली पाली में फिजिक्स, दर्शनशास्त्र, उद्यमिता और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री और ऑप्शनल ट्रेड पेपर की परीक्षा ली जाएगी. 20 नवंबर को मैथ्स, भूगोल, बायोलॉजी और वोकेशनल स्टडी की परीक्षा होगी. 23 नवंबर को हिंदी और भाषा विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद 25 नवंबर को कृषि, अर्थशास्त्र और साइकोलॉजी , 26 नवंबर को सोशियोलॉजी, म्यूजिक और 27 नवंबर को इतिहास और होस साइंस की परीक्षा होगी. 28 नवंबर को प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा होगी.

मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से

मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर को मातृभाषा और द्वितीय मातृभाषा के पेपर से शुरू होगी. 25 नवंबर को साइंस और सोशल साइस, 26 नवंबर को मैथ्स और सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी. वहीं, 27 नवंबर को ऑप्शनल और वोकेशनल विषयों के पेपर लिए जाएंगे.

सेंटअप में पास होना जरूरी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सेंटअप परीक्षा में शामिल होना और पास करना अनिवार्य है. जो स्टूडेंट परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या इसमें असफल रहेंगे, उन्हें 2027 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. ऐसे स्टूडेंट का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.

17 नवंबर को स्कूलों को उठानी होंगी कॉपियां

परीक्षा के लिए आंसरशीट के डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था भी की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए आठ केंद्र निर्धारित किए हैं. स्कूलों को 17 नवंबर को इन केंद्रों से आंसरशीट प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी, हेराफेरी या देरी होने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. डीईओ कार्यालय रिजल्ट का वेरिफाई कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगा.

क्या होती है सेंटअप परीक्षा?

BSEB की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले सेंटअप परीक्षा आयोजित की जाती है. इसका उद्देश्य छात्रों की तैयारी का आकलन करना और यह तय करना है कि वो फाइनल बोर्ड परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं.

Related Articles

Back to top button