मनोरंजन

जब पेट में थीं आलिया भट्ट तब दिन में 100 सिगरेट पी जाया करती थीं सोनी राजदान, शेयर किया गुमराह फिल्म की शूटिंग का किस्सा

लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सोनी राजदान ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उन्हें दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है. वहीं एक्ट्रेस अपने किरदार को निभाने के लिए मैथड एक्टिंग में यकीन रखती हैं. अब इसी से जुड़ा उन्होंने तीन दशक पुराना किस्सा शेयर किया है. ये वो दौर था जब वे गुमराह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्म में उन्हें सिगरेट पीना था. उस समय किसी एक्ट्रेस का फिल्म में सिगरेट पीना बड़ी बात मानी जाती थी. और सोनी भी सिगरेट नहीं पीती थीं.

लेकिन सीन में खुद को ढालने के लिए उन्होंने असली में सिगरेट पी थी. इसमें ताज्जुब की बात तो ये है कि उन्होंने 5-10 नहीं बल्कि 100 सिगरेट एक ही दिन में पी डाली थीं. वे इस फैंटसी से प्रभावित हो गई थीं. वहीं एक्ट्रेस को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वे प्रेगनेंट हैं और उनके बेट में उनकी दूसरी बेटी आलिया भट्ट पल रही हैं. एक्ट्रेस ने विस्तार से उस दौर का किस्सा शेयर किया है.

एक्ट्रेस ने कहा- मैं एक स्मोकिंग सीन की शूटिंग कर रही थीं और मैंने एक दिन में 100 सिगरेट पी ली थीं. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आलिया मेरे अंदर थी. मैं स्मोकर नहीं थी, लेकिन उसके बाद मैं बस सिगरेट ही चाहती थी. उस दौरान मैं जो शूटिंग कर रही थी उसके बाद मैंने 5 महीने का ब्रेक ले लिया था. और मैं जब 5 महीने के बाद शूटिंग पर वापस आई तो जो कॉस्ट्यूम मैं उस वक्त पहनती थी वो मुझमें नहीं हो पा रही थी. इसके बाद मेरी सारी कॉस्ट्यूम्स की फिटिंग करानी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें- 2 फ्लैट, सोने-चांदी और 1.77 Cr की FD एक्ट्रेस निम्मी के निधन के बाद केयरटेकर ने हड़पी करोड़ों की संपत्ति, केस दर्ज

अब पहले से बेहतर है माहौल

एक्ट्रेस ने कहा कि पहले की तुलना में अब प्रेगनेंट माओं के लिए काम करने का एटमॉस्फियर और भी अच्छा हो गया है. पहले ज्यादा दिक्कतें होती थीं. एक्ट्रेस इस बात की शुक्रगुजार हैं कि आलिया की प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें इतना कुछ फेस नहीं करना पड़ा. पहले के समय पर हम लोगों को अपनी प्रेगनेंसी छिपानी पड़ती थी. क्योंकि अगर प्रोड्यूसर्स को इस बात का अंदाजा लगता था तो वे स्ट्रेस में आ जाते थे और प्रोजेक्ट के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश भी शुरू कर देते थे.

Related Articles

Back to top button