मनोरंजन

शाहरुख खान ने बताया क्यों हमेशा चाहते थे खुद का घर, फैंस से बोले- हमेशा बड़ा सोचो…

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और करण जौहर को एक साथ किसी मंच पर बुला लिया जाए, तो प्रॉपर्टी से जुड़ा इवेंट भी ‘कॉफी विद करण’ के एपिसोड जैसा लगने लगता है. कुछ ऐसा ही नजारा दुबई में देखने को मिला, जहां करण जौहर ने ‘शाहरुख खान रेसिडेंसीज बाय डेन्यूब’ (Shahrukhz Residences by Danube) के इवेंट को होस्ट किया. इस दौरान शाहरुख खान अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए. उन्होंने फिल्म ‘किंग’ के एक गाने पर डांस भी किया. वहीं, जब उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपना घर क्यों चाहते थे, तो वह भावुक हो गए.

शाहरुख ने अपने घर के सपने को बचपन से जुड़ा बताया. उन्होंने कहा कि उनका बचपन उस तरह के घर में नहीं बीता, जैसा वह हमेशा चाहते थे. उनके लिए अपना घर होने का मतलब सिर्फ एक छत होना नहीं था, बल्कि ऐसी जगह होना था, जिसे वह अपना कह सकें और जहां उन्हें अपनेपन का एहसास हो.

शाहरुख खान ने फैंस को भी दिया खास मैसेज

शाहरुख खान ने उन फैंस के लिए भी एक खास बात कही, जो अपना घर होने का सपना देखते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप दिल से अपना घर चाहते हैं, तो पूरी कायनात और अल्लाह आपको वह घर दिलाने में मदद करेंगे. शाहरुख ने कहा- “अगर आप घर की चाहत करेंगे, मन्नत करेंगे तो अल्लाह आपकी मदद करेगा, भगवान आपकी मदद करेगा और गॉड आपकी मदद करेगा. आपके सबसे खूबसूरत घर मिलेगा. इसलिए बड़ा सोचें, बड़ी चीजों पर विश्वास रखें और खुद पर भरोसा जरूर रखें. ”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मन्नत को लेकर भी किया खुलासा

शाहरुख खान ने माना कि मुंबई में अपना पहला घर खरीदना और बाद में मन्नत लेना उनके लिए बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल फैसले नहीं थे. उन्होंने कहा कि मन्नत उनकी कल्पना से भी कहीं ज्यादा बड़ा सपना था. लेकिन उन्होंने इसे खरीदने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उनके लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि इंसान की पहचान का हिस्सा होता है. उनके मुताबिक, अपना घर होने से इंसान को एक अलग पहचान मिलती है और यह एहसास होता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां वह अपना कह सकता है और जहां उसका सच में अपना ठिकाना है.

गौरी खान ने डिजाइन किए प्रोजेक्ट के पेंटहाउस

इस प्रोजेक्ट के साथ खान परिवार का एक और खास कनेक्शन है. दरअसल, दुबई मैरीटाइम सिटी में बन रहे इस वॉटरफ्रंट प्रोजेक्ट के पेंटहाउस को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. इस प्रोजेक्ट के जरिए शाहरुख खान एक बार फिर डेन्यूब प्रॉपर्टीज और उसके फाउंडर रिजवान साजन के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी दोनों ने एक कमर्शियल टावर के लिए साथ काम किया था, जिसका नाम भी शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है.

Related Articles

Back to top button