शिक्षा

HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 26-27 दिसंबर को होगी, Non TET शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे

HTET 2026: हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने सोमवार को भिवानी में इसकी आधिकारिक जानकारी दी, जिसके तहत शिक्षा बोर्ड 26 व 27 दिसंबर 2026 को HTET 2026 एग्जाम का आयोजित करेगा. विशेष ये है कि HTET 2026 में प्रदेश के नाॅन TET शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे. इन शिक्षको को भी HTET 2026 में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने का मौका मिलेगा.

आइए, जानते हैं कि HTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी. जानते हैं कि नाॅन TET शिक्षकों के लिए HTET 2026 में शामिल होने को लेकर क्या अपडेट है. जानते हैं कि इसके बाद अगला HTET कब आयोजित किया जाएगा.

सरकार ने HTET 2026 को दी मंजूरी

असल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET 2026 आयोजित कराने को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को प्रस्ताव भेजा था. इस प्रस्ताव सरकार और निदेशायल की तरफ से मंजूरी दी गई है, जिसक तहत26 और 27 दिसंबर 2026 को HTET 2026 आयोजित किया जाएगा.

पूरा शेड्यूल जल्द जारी हाेगा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से अभी तक HTET 2026 की सिर्फ तारीख का ऐलान किया गया है. शिक्षा बोर्ड की तरफ से अभी HTET 2026 का शेड्यूल किया जाना है. शेड्यूल जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि HTET 2026 के लिए कब से कब तक आवेदन किया जा सकता है. हालांकि माना जा रहा है कि HTET 2026 के लिए नवंबर के आखिरी सप्ताह से पहले आवेदन प्रोसेस शुरू हो जाएगा.

नॉन TET शिक्षकों के लिए भी HTET 2026 का आयोजन

प्रदेश के नाॅन TET शिक्षकों के लिए भी HTET 2026 का आयोजन किया जा रहा है. असल में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में देशभर में पहले से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए भी TET को अनिवार्य कर दिया था. ऐसे शिक्षकों को TET पास करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है. जिसके बाद से कई राज्यों में शिक्षकों के लिए स्पेशल TET का आयोजन किया गया है. इसको लेकर बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि प्रदेश के कार्यरत शिक्षकों को भी HTET में शामिल होना होगा. इसको लेकर बोर्ड जरूरी व्यवस्थाएं कर रहा है.

अब साल में दो बार होगी HTET

हरियाणा में भी HTET अब साल में दो बार आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स व सेवारत शिक्षकों को अधिक अवसर देने के लिए बोर्ड नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत HTET साल में दो बार आयोजित की जाएगी. बोर्ड का उद्देश्य HTET प्रक्रिया को सुगम बनाना है.

Related Articles

Back to top button