Instagram का नया फीचर! अब आप स्टोरी डिलीट किए बिना बदल सकेंगे म्यूजिक और टेक्स्ट, जानें कैसे

क्या आप भी Instagram पर स्टोरी लगाते समय कई बार गलते गाने सेलेक्ट कर लेते हैं? या फिर पोस्ट करने के बाद कुछ बदलाव करने की जरूरत लगती है? अगर हां, तो Instagram ने आपकी इसी परेशानी को दूर कर दिया है. इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए दो नए और काम के फीचर रोलआउट होने लगे हैं. जिसके बाद अब यूजर्स स्टोरी डालने के बाद छोटी-मोटी गलतियां सुधारने के लिए पूरी स्टोरी डिलीट करने की झंझट नहीं होगी, साथ ही इंस्टाग्राम पर सुना कोई भी गाना सीधे एप्पल म्यूजिक में सेव करने की सुविधा भी शुरू हो गई है. इंस्टाग्राम चीफ एड मोसेरी ने स्टोरी एडिट और एप्पल म्यूजिक वाले फीचर की जानकारी दी है.
15 मिनट तक एडिट कर सकेंगे Instagram Story
इंस्टाग्राम के इस नए अपडेट के बाद अब यूजर्स कोई भी स्टोरी पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक उसमें एडिटिंग कर सकेंगे. इसके लिए लाइव स्टोरी के नीचे राइट साइड दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू में जाना होगा. यहां अब Edit Story का नया ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करके यूजर अपनी स्टोरी में मौजूद टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर और ड्रॉइंग को चेंज कर सकते हैं.
Instagram के इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि स्टोरी में एडिटिंग करने के बाद उसके पुराने व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई गायब नहीं होंगे. यानी अगर किसी स्टोरी को पोस्ट करने के कुछ मिनट बाद उसमें गलती दिखाई देती है, तो उसे डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन Instagram ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह सुविधा सिर्फ 15 मिनट तक ही मिलेगी. इसके बाद स्टोरी को एडिट करने का ऑप्शन हट जाएगा. एक और बात ध्यान देने वाली है कि इस फीचर से फोटो या वीडियो को यूजर्स नहीं बदल सकेंगे. अगर आपने गलत फोटो या वीडियो पोस्ट कर दिया है, तो उसे हटाकर फिर से पोस्ट करना होगा.
एडिट की गई स्टोरी की ऐसे होगी पहचान
इंस्टाग्राम ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक और व्यवस्था की है. अगर कोई यूजर अपनी स्टोरी में एडिटिंग करता है, तो उसके ऊपर राइट साइड Edited का लेबल दिखाई देगा. इससे स्टोरी देखने वाले लोगों को पता चल सकेगा कि पोस्ट किए जाने के बाद उसमें कुछ बदलाव किया गया है.
Apple Music में सीधे सेव होंगे Instagram के गाने
Instagram में इसके साथ ही एप्पल यूजर्स के लिए नया फीचर आया है. इंस्टाग्राम के दूसरे अपडेट म्यूजिक पसंद करने वाले यूजर्स के लिए है. अब किसी पोस्ट या स्टोरी में लगा गाना पसंद आने पर उसे सीधे Apple Music में सेव कर सकेंगे.
इसके लिए यूजर को पोस्ट या स्टोरी में दिए गए गाने के नाम पर टैप करना होगा. पहली बार ऐसा करने पर Apple Music अकाउंट को इंस्टाग्राम से कनेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. एक बार अकाउंट कनेक्ट होने के बाद गाने के नाम पर टैप करते ही Add to Apple Music का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा.
इस तरह सेव किए गए सभी गाने Apple Music की लाइब्रेरी में Instagram Songs नाम की प्लेलिस्ट में ऐड हो जाएंगे. इससे यूजर्स को इंस्टाग्राम पर पसंद आए गानों को अलग से सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ेंः Truecaller पर आपका नंबर सर्च होते ही खुल जाती है पूरी डिटेल! दूसरों के फोन में सेव हो रही ये सीक्रेट डिटेल्स
ये भी पढ़ेंः साइबर ठगों की खुलेगी पोल, Instagram पर Scam Se Bacho सीरीज लाएगी सरकार और मेटा




