उत्तर प्रदेश

Samsung Galaxy S27 की लॉन्चिंग करीब; BIS पर दिखे नए मॉडल, जानें कब होगी भारत में एंट्री

Samsung की अगली प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकती है. इस बार सीरीज में चार मॉडल आने की उम्मीद है, जिनमें Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Ultra और Galaxy S27 Pro शामिल हो सकते हैं. खास बात यह है कि Galaxy S27 Pro को पहली बार इस सीरीज का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसे कंपनी Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra के बीच रख सकती है. इसके ज्यादातर फीचर्स इस साल आए Galaxy S26 Ultra जैसे हो सकते हैं.

BIS पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy S27

Samsung Galaxy S27 को हाल ही में भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है. यहां यह फोन मॉडल नंबर SM-S952B/DS के साथ दर्ज है. GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बाजार में इसे Galaxy S27 नाम से उतारा जा सकता है. हालांकि, BIS की लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन या फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है.

इस लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि Samsung अपने नए फ्लैगशिप फोन को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में कंपनी इसे भारत के साथ दूसरे ग्लोबल बाजारों में पेश कर सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

3C सर्टिफिकेशन पर भी दिखे दो मॉडल

BIS से पहले Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर भी देखा गया था. यहां दोनों फोन लगभग SM-S9560 और SM-S9520 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए थे. इस लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy S27 में 25W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. वहीं, Galaxy S27 Plus में 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि Samsung के मौजूदा Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में भी यही चार्जिंग स्पीड मिलती है. ऐसे में नई सीरीज के इन दोनों मॉडल में चार्जिंग के मामले में कोई बड़ा बदलाव देखने को शायद न मिले.कंपनी ने पहली बार 2022 में Galaxy S232 Plus के साथ 45W चार्जिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद करीब पांच साल से बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

Galaxy S27 Ultra का डिजाइन भी चर्चा में

Galaxy S27 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S27 Ultra का डिजाइन भी लीक हो चुका है. इसका रेंडर टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था. इसमें दो-दो पैरलल कैमरा देखने को मिल सकते हैं. ऐसी भी चर्चा है कि फोन में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं. इसके अलावा, Galaxy S27 Ultra की Privacy Display को भी पहले से बेहतर बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- आज रात खत्म होगा Google का दीवाली सेल ऑफर! Pixel 11 पर मिल रही है बड़ी छूट, चेक करें डिटेल्स

₹77,000 से भी कम में मिल रहा iPhone 16! दिवाली पर Reliance Digital दे रहा है शानदार ऑफर

Related Articles

Back to top button